{"_id":"65243c728e2d1ac3050db8da","slug":"pakistan-s-mobile-signal-found-in-dhar-village-of-dharamshala-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धर्मशाला के धार गांव में मिला पाकिस्तान का मोबाइल सिग्नल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धर्मशाला के धार गांव में मिला पाकिस्तान का मोबाइल सिग्नल
Tue, 10 Oct 2023 10:26 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 10 Oct 2023 10:26 AM IST
सार
कांगड़ा जिला मुख्यालय के साथ लगती पहाड़ियों पर पाकिस्तान का मोबाइल सिग्नल मिल रहा है। सिग्नल करेरी गांव के साथ लगते धार गांव में मिला है।
विज्ञापन
मोबाइल टॉवर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
विश्वकप मैचों के बीच जिला मुख्यालय के साथ लगती पहाड़ियों पर पाकिस्तान का मोबाइल सिग्नल मिल रहा है। सिग्नल करेरी गांव के साथ लगते धार गांव में मिला है। इस दौरान पॉपअप मैसेज में बिना सिमकार्ड के भी 4जी डाटा इस्तेमाल करने का ऑफर दिया जा रहा है। मैसेज में बताया गया है कि आठ दिन के लिए 4जी डाटा को 23 यूएस डॉलर देकर खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन
रोज इस्तेमाल करने के लिए 300 एमबी हाई स्पीड डाटा को 6.50 यूएस डालर देकर खरीदा जा सकता है। मैसेज उस समय आ रहा है, जब कोई किसी को कॉल करता है। उधर, इस बारे में एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि पाकिस्तानी सिग्नल मिलने की सूचना मिली है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन