{"_id":"6241ed7ee38f1661b36f740f","slug":"painting-of-bhindranwala-on-several-trucks-engaged-in-transporting-cement-from-barmana-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: बरमाणा से सीमेंट ढुलाई में लगे कई ट्रकों में बनाए भिंडरावाला के फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: बरमाणा से सीमेंट ढुलाई में लगे कई ट्रकों में बनाए भिंडरावाला के फोटो
Tue, 29 Mar 2022 12:00 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:00 AM IST
सार
सिख फॉर जस्टिस संस्था के अध्यक्ष गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सीएम को चेतावनी भरा पत्र लिखा था। मामला इतना गरमाने के बावजूद ट्रकों में भिंडरावाला की तस्वीरें लगाई गई हैं। ये ट्रक बिलासपुर से पंजाब और अन्य राज्यों के लिए सीमेंट की ढुलाई करते हैं।
विज्ञापन
ट्रकों में बनाए भिंडरावाला के फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के बरमाणा में सीमेंट फैक्टरी में ढुलाई में लगे ट्रकों में भिंडरावाला की तस्वीरें लगाई गई हैं। पुलिस इन्हें देखकर भी अनदेखा कर रही है। भिंडरावाला के झंडे और फोटो वाले पोस्टर लगाकर वाहनों के प्रदेश में आने पर रोक है। इसको लेकर काफी गहमागहमी भी हुई। सीएम जयराम ठाकुर ने भी इसका एलान किया था। इसके बाद सिख फॉर जस्टिस संस्था के अध्यक्ष गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सीएम को चेतावनी भरा पत्र लिखा था। मामला इतना गरमाने के बावजूद ट्रकों में भिंडरावाला की तस्वीरें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
ये ट्रक बिलासपुर से पंजाब और अन्य राज्यों के लिए सीमेंट की ढुलाई करते हैं।
बताते चलें कि ये ट्रक उन लोगों के हैं, जो रहते तो कीरतपुर में हैं, लेकिन हिमाचल के बस्सी, बैहल और अन्य जगह इनकी जमीनें थीं। इस कारण इनके ट्रकों का पंजीकरण बिलासपुर में हुआ है। सोमवार को उपायुक्त कार्यालय बिलासपुर के गेट से एक ट्रक टकराया। सुबह करीब 8:30 बजे यह हादसा हुआ। इसके बाद करीब 1 घंटे तक उपायुक्त कार्यालय के लिए गाडि़यों की आवाजाही बंद रही। हैरानी का विषय यह है कि इस ट्रक को पुलिस ने ही वहां से हटाया, लेकिन किसी ने भी इस ट्रक पर बने भिंडरावाला के चित्र की तरफ ध्यान नहीं दिया। सीएम की घोषणा के बाद प्रदेश पुलिस इस मामले को लेकर गंभीर हो गई है। बिलासपुर पुलिस के प्रेस प्रवक्ता डीएसपी राजकुमार ने बताया कि अभी तक उनके ध्यान में ट्रकों पर भिंडरावाला के चित्र का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन अगर ऐसा है तो पुलिस इस पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन