{"_id":"5d8724308ebc3e93d47d6889","slug":"pahari-nati-album-adaa-by-dr-mohinder-rathour-on-youtube","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को खूब भा रही पहाड़ी एलबम अदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को खूब भा रही पहाड़ी एलबम अदा
Sun, 22 Sep 2019 01:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 22 Sep 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के युवा पहाड़ी ऑडियो एलबम ‘अदा’ पर फिदा हो गए हैं। बीते कई दिनों से यू-ट्यूब पर यह एलबम ट्रेंड कर रहा है। 10 दिन के भीतर 34000 लोग यू-ट्यूब पर पहाड़ी एलबम ‘अदा’ के गाने सुन चुके हैं। रोजाना करीब 3 से 4 हजार बार यू ट्यूब पर पहाड़ी एलबम ‘अदा’ को सर्च किया जा रहा है। इस एलबम के लिए विजय श्याम ने गीत लिखें है, स्वर डॉ. महेंद्र राठौर का है और संगीत राजीव गंधर्व और नवीन नेगी ने दिया है।
विज्ञापन
गीतकार विजय श्याम ने बताया कि मौजूदा समय में ज्यादातर पुरानी धुनों या उससे मिलती-जुलती धुनों पर आधारित गीत सुनने को मिल रहे हैं। नया करने में हमेशा जोखिम रहता है, बावजूद इसके अदा की टीम ने साहस दिखते हुए एकदम नया प्रयोग किया है।
विज्ञापन
अच्छी बात यह है कि लोगों को हमारा प्रयास पसंद आ रहा है। एलबम के गीत ‘चूड़ामणि आजे काले नहीं मिलदे’, ‘सोनी बड़ी लगदी लाल-लाल कुरते’, ‘मौज लुटे गोए नए नौटुए’ और ‘गाड़े सफारे बंदूक दलाने, जिंदगे ठाकर रे रईस बे आले’ को खूब पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
एचआरटीसी के रामपुर डिपो में परिचालक हैं विजय
पहाड़ी ऑडियो एलबम ‘अदा’ के गीतकार विजय श्याम एचआरटीसी के रामपुर डिपो में परिचालक हैं। विजय शिमला रेडियो स्टेशन से पहाड़ी में काव्यपाठ कर चुके हैं। ‘अदा’ के अलावा ‘आगाज’, ‘कहां हो तुम’, ‘धमाका 2008’ और ‘धीरजू मामा’ के लिए भी विजय गीत लिख चुके हैं। इनका कहना है कि गीत लिखना उनका शौक है।