फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Padmashree Vidyanand Saraik will make his presentation before the Members of Parliament in Delhi

Sirmour News: दिल्ली में संसद सदस्यों के समक्ष अपनी प्रस्तुति देंगे पद्मश्री सरैक

Sat, 21 Jan 2023 05:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 21 Jan 2023 05:42 PM IST
सार

 सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र के पद्मश्री विद्यानंद सरैक 27 जनवरी को दिल्ली में लोकतंत्र संस्थान (प्राइड) लोकसभा सचिवालय में वक्तव्य देंगे। दरअसल, संसदीय अनुसंधान और प्रशिक्षण की ओर से संसद सदस्यों के लाभ के लिए 27 जनवरी को लोकतंत्र संस्थान (प्राइड), लोकसभा सचिवालय दिल्ली में संवादात्मक सत्र आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन
Padmashree Vidyanand Saraik will make his presentation before the Members of Parliament in Delhi
पद्मश्री विद्यानंद सरैक - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र के पद्मश्री विद्यानंद सरैक 27 जनवरी को दिल्ली में लोकतंत्र संस्थान (प्राइड) लोकसभा सचिवालय में वक्तव्य देंगे। दरअसल, संसदीय अनुसंधान और प्रशिक्षण की ओर से संसद सदस्यों के लाभ के लिए 27 जनवरी को लोकतंत्र संस्थान (प्राइड), लोकसभा सचिवालय दिल्ली में संवादात्मक सत्र आयोजित किया जा रहा है।इस संवादात्मक सत्र के लिए राजगढ़ क्षेत्र के पद्मश्री विद्यानंद सरैक को संवाद करने के लिए आमंत्रित किया गया है। लोकसभा सचिवालय की ओर से पद्मश्री विद्यानंद सरैक को इस आशय का पत्र भेजा गया है।

विज्ञापन


इनके अलावा अन्य पद्मश्री विजेताओं को भी इस सत्र के लिए आमंत्रित किया गया है। पद्मश्री विद्यानंद सरैक ने बताया कि लोकसभा सचिवालय के निर्देशानुसार उन्होंने अपना विषय बायो प्रोफाइल को पॉवर प्वाइंट के माध्यम से भेज दिया है। उन्होंने बताया कि वह 25 जनवरी को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का आयोजन देखने के बाद 27 जनवरी को इस संवादात्मक सत्र में अपनी प्रस्तुति देंगे। वह महासुवी लोक संस्कृति एवं सभ्यता की विकास यात्रा... विषय पर अपना व्यक्तव्य रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed