फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Padma Shri Award to Vidyanand Saraik and Lalita Vakil in rashtrapati bhavan New Delhi

काले रंग का लोइया और हरे रंग की टोपी पहनकर पद्मश्री लेंगे विद्यानंद

Sun, 20 Mar 2022 10:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर)/चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर)/चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 20 Mar 2022 10:08 PM IST
सार

विद्यानंद सरैक ने बताया कि उन्हें गृहमंत्री अमित शाह से बात करने का मौका मिला तो उनसे वह सिरमौर के गिरिपार के हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने का मुद्दा उठाएंगे।

विज्ञापन
Padma Shri Award to Vidyanand Saraik and Lalita Vakil in rashtrapati bhavan New Delhi
दिल्ली पहुंचे विद्यानंद सरैक। - फोटो : संवाद

विस्तार

सिरमौर जिले के राजगढ़ के देवठी मझगांव निवासी प्रसिद्ध साहित्यकार और लोक कलाकार विद्यानंद सरैक को सोमवार को पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा। उन्हें यह सम्मान राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देंगे। वह गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय की पारंपरिक वेशभूषा काले रंग का लोइया और हरे रंग की हिमाचली टोपी पहनकर पद्मश्री लेंगे। दिल्ली से फोन पर बताया कि पिछली बार भी वह राष्ट्रपति से सम्मान लेने के लिए लोइया और हिमाचली टोपी पहनकर गए थे। उस बार लाल रंग की लोइया पहनी थी। इस बार काले रंग की लोइया पहनकर जाएंगे। 

विज्ञापन


विद्यानंद सरैक अपने परिजनों के साथ रविवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। विद्यानंद सरैक को वर्ष 2018 में भी राष्ट्रपति सम्मान से नवाजा गया था। उनके साथ उनके दो पुत्र रमेश सरैक और जगमोहन सरैक, दो पोते दीपक और ईशान तथा रिश्तेदार विक्रम गंधर्व दिल्ली गए हैं। विद्यानंद ने बताया कि सोमवार सुबह पहले रिहर्सल होगी। शाम चार बजे सम्मान समारोह शुरू होगा। इसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उन्हें सम्मान देंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह इस सम्मान को अपनी समृद्ध लोक संस्कृति को समर्पित करते हैं। विद्यानंद सरैक ने पहाड़ी भाषा में कई पुस्तकें लिखी हैं। उन्होंने गीता और भर्तहरि त्रिशतक का भी सिरमौरी भाषा में अनुवाद किया है। चूड़ेश्वर लोक सांस्कृतिक दल के साथ मिलकर लुप्त हो रहे सिरमौरी सिंहटू और भडालटू नृत्य का मंचीय प्रदर्शन देश-विदेशों में करने में अहम भूमिका निभाई है। 82 वर्ष की आयु में भी सिरमौर की गिरि नदी के आसपास की सांस्कृतिक और धार्मिक संस्कृति को ‘गिरि नदी का सफर खड़ा पत्थर से डाक पत्थर सांस्कृतिक परिवेश’ पुस्तक में पिरोने में लगे हैं। चाणक्य नीति का पहाड़ी भाषा में अनुवाद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहमंत्री से उठाएंगे हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने का मुद्दा
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पद्मश्री और अन्य सम्मान लेने वाले लोगों के साथ रात्रि भोज में सम्मिलित होंगे। विद्यानंद सरैक ने बताया कि उन्हें गृहमंत्री अमित शाह से बात करने का मौका मिला तो उनसे वह सिरमौर के गिरिपार के हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने का मुद्दा उठाएंगे।

सिल्क की साड़ी में राष्ट्रपति से पद्मश्री लेंगी ललिता

Padma Shri Award to Vidyanand Saraik and Lalita Vakil in rashtrapati bhavan New Delhi
ललिता वकील - फोटो : संवाद

राष्ट्रपति भवन दिल्ली में 28 मार्च को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों सिल्क की साड़ी पहन ललिता वकील सर्वोच्च सम्मान पद्मश्री लेंगी। उनकी बेटी माला पटियाल और दामाद राकेश पटियाल भी मौजूद रहेंगे। यह उनका दूसरा सर्वोच्च पुरस्कार है। इससे पहले वर्ष 2018 में ललिता वकील को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार ने महिला दिवस पर हुए कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित कर चुके हैं। 

चंबा शहर के चोंतड़ा मोहल्ला की ललिता वकील ने बताया कि वे कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को रवाना होंगे। विमान से दिल्ली पहुंचेंगे। अशोका होटल में उनके रहने की व्यवस्था की गई है। बताया कि वर्ष 1993 में तत्कालीन राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा के हाथों मिले शिल्प गुरु अवार्ड के दौरान उन्होंने पारंपरिक वेशभूषा चंबियाली ड्रेस (गोरखी दुपट्टा, धारीदार कुर्ता और पजामा, कानों में कर्णफूल, कुर्ते पर चांदी के बटन) पहनी थी।

उन्हें 1993 में राष्ट्रपति पुरस्कार तत्कालीन राष्ट्रपति शंकरदयाल शर्मा ने दिया था। 2012 में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शिल्प गुरु सम्मान से सम्मानित किया था। यह सम्मान पाने वाली ललिता वकील इकलौती हिमाचली हस्तशिल्पी हैं। 2017 में महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से मेनका गांधी ने अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट अवार्ड से महिला गुरु के तौर पर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed