{"_id":"64f1dad6beccd8ddef0ea273","slug":"padhri-jot-chamba-land-dispute-with-jammu-and-kashmir-himachal-govt-ready-for-demarcation-of-land-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा विवाद: विवादित जमीन की संयुक्त पैमाइश करने को तैयार हिमाचल सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा विवाद: विवादित जमीन की संयुक्त पैमाइश करने को तैयार हिमाचल सरकार
Fri, 01 Sep 2023 06:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 01 Sep 2023 06:07 PM IST
सार
प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा ने कहा कि हिमाचल सरकार संयुक्त पैमाइश कराने को तैयार है। जम्मू की तरफ से किए जा रहे कार्यों को रोकने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
पधरी जोत।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर हिमाचल के जिला चंबा की सीमा के 15 किलोमीटर भीतर घुस आया है। 10 किलोमीटर तक जम्मू-कश्मीर ने सड़क का निर्माण कर दिया है जबकि आगे जमीन पर हट्स तक बना दिए हैं। जम्मू इसे अपनी जमीन बता रहा है, जबकि राजस्व रिकॉर्ड में यह जमीन हिमाचल के नाम चढ़ी है। प्रदेश सरकार का कहना है कि अगर जम्मू कश्मीर नहीं मानता है तो मौके पर जमीन की संयुक्त पैमाइश कराई जाएगी।
विज्ञापन
जिला चंबा के पधरी जोत में एक तरफ जहां भद्रवाह के लोग पर्यटन हट बना रहे हैं। दूसरी ओर छोटी पधरी जोत जोत के लिए बिना किसी रोक-टोक सड़क बना रहे हैं। अब जम्मू-कश्मीर धीरे-धीरे लंगेरा की ओर बढ़ रहा है। चुराह के विधायक ने भी यह मामला उठाया है। प्रदेश सरकार से इस मामले को केंद्र सरकार के ध्यान में लाकर दोनों राज्यों की सीमा को चिह्नित करने की बात कही है।
विज्ञापन
प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा ने कहा कि डीसी चंबा को इस मामले को गंभीरता से देखने को कहा गया है। यह जमीन हिमाचल की है। दस्तावेज खंगाले गए हैं। रिकॉर्ड में भी हिमाचल सरकार का नाम है। हिमाचल सरकार संयुक्त पैमाइश कराने को भी तैयार है। जम्मू की तरफ से किए जा रहे कार्यों को रोकने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन