{"_id":"542fdf7a89252cee15db11701fb9186b","slug":"over-1000-crore-investment-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल आएंगी कंपनियां, खुलेंगे रोजगार के द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल आएंगी कंपनियां, खुलेंगे रोजगार के द्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 19 Jul 2015 08:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में एक दर्जन औद्योगिक घराने लगभग एक हजार करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहे हैं। उद्योग विभाग को देश की नामी कंपनियों के नए प्रस्ताव मिले हैं। सिंगल विंडो की आगामी बैठक में इन्हें मंजूरी दी जा सकती है।
विज्ञापन
इन एक दर्जन निवेशकों में दो बड़ी कंपनियां 312 करोड़ रुपये लगाएंगी। इससे प्रदेश के सैकड़ों युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। हिमाचल उद्योग विभाग के पास फेविकॉल बनाने वाली कंपनी पिडिलाइट का भी एक प्रस्ताव मिला है।
विज्ञापन
पिडिलाइट बद्दी में अपने उद्योग को विस्तार देना चाहती है। यहां 112 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव है। बिड़ला टैक्सटाइल्स मिल 200 करोड़ रुपये का निवेश करने को तैयार है। कई और बड़ी कंपनियों के भी प्रस्ताव उद्योग विभाग के पास आए हैं।
विज्ञापन
प्रदेश उद्योग विभाग के निदेशक डा. राजेंद्र सिंह ने नए निवेशकों के प्रस्ताव मिलने की पुष्टि की कि सिंगल विंडो की बैठक में इन्हें मंजूरी मिलने की संभावना है। बैठक कभी भी बुलाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में बड़ी संख्या में कंपनियां निवेश करने की इच्छा जता रही हैं।