फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Out of 41,907 cases of mutation, 31,105 were settled, people got relief

Himachal News: इंतकाल के 41,907 मामलों में 31,105 का किया निपटारा, लोगों को मिली राहत

Wed, 01 Nov 2023 06:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 01 Nov 2023 06:52 PM IST
सार

प्रदेश में इंतकाल के लंबित मामलों की समस्या का समाधान करने के लिए वर्तमान प्रदेश सरकार ने पहली बार अनूठी पहल करते हुए 30 और 31 अक्तूबर को विशेष इंतकाल अदालतें लगाईं।

विज्ञापन
Out of 41,907 cases of mutation, 31,105 were settled, people got relief
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की इंतकाल अदालतों में लंबित 41,907 मामलों में से 31,105 का निपटारा किया गया। दो दिन के भीतर ही 74.22 फीसदी मामलों का निपटारा हुआ है। प्रदेश में इंतकाल के लंबित मामलों की समस्या का समाधान करने के लिए वर्तमान प्रदेश सरकार ने पहली बार अनूठी पहल करते हुए 30 और 31 अक्तूबर को विशेष इंतकाल अदालतें लगाईं। बिलासपुर जिले में इन दो दिनों के दौरान सबसे अधिक 90.78 फीसदी मामलों का निपटारा किया गया। यहां लंबित 1,943 मामलों में से 1,764 में इंतकाल दर्ज किए गए। किन्नौर 400 में से 363 मामलों में इंतकाल दर्ज किए गए। ऊना 3,670 लंबित मामलों में से 3,271 इंतकाल सत्यापित किए गए। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का कहना है कि प्रदेश भर में लंबित इंतकाल के मामलों से लोग परेशान थे और वर्षों से सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रहे थे।

विज्ञापन


ऐसे लोगों को राहत प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने विशेष इंतकाल अदालतें लगाने का निर्णय लिया, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। कांगड़ा निवासी मीना देवी ने दो दिवसीय विशेष इंतकाल अदालतें लगवाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मामला वर्ष 1996 से लंबित था। वर्षों का काम चंद मिनटों में ही पूरा हो गया। ऊना निवासी गुरचरण सिंह ने कहा किइ विशेष इंतकाल अदालत का लाभ उन्हें भी मिला है। काफी वर्ष पहले उन्होंने इंतकाल के लिए आवेदन किया था, जो काफी समय से लंबित था, लेकिन अब दोनों भाइयों के नाम पर इंतकाल सत्यापित हो गया है। मंडी निवासी मनजीत ने भी मुख्यमंत्री सुक्खू के इस विशेष प्रयास की सराहना की है। चंबा निवासी देवेश वर्मा ने भी राज्य सरकार का विशेष इंतकाल अदालत के लिए आभार जताया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed