फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Other states eye on Himachal Pradesh sports personalities and Sports Authority of India

हिमाचल प्रदेश की खेल प्रतिभाओं पर बाहरी राज्यों की नजर, हुआ बड़ा खुलासा

Sat, 28 Jul 2018 11:50 AM IST
नरेंद्र एस. कंवर, अमर उजाला, शिमला
नरेंद्र एस. कंवर, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 28 Jul 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
Other states eye on Himachal Pradesh sports personalities and Sports Authority of India

हिमाचल की खेल प्रतिभाओं पर पड़ोसी राज्यों की नजर है। खिलाड़ियों को बहला-फुसलाकर कई प्रशिक्षक इन्हें अपने साथ ले जा रहे हैं। बेहतर करियर के सब्जबाग दिखाकर साई धर्मशाला के तीन नेशनल खिलाड़ियों को भी पड़ोसी राज्य के एक विवि में दाखिला दिलाने का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


ये धर्मशाला कॉलेज के छात्र हैं और साई के धर्मशाला हॉस्टल में प्रशिक्षण ले रहे हैं। हालांकि, वहां दाखिला लेने से पहले ही इसकी भनक हिमाचल विवि को लग गई। इसकी सूचना धर्मशाला कॉलेज को दी गई।
विज्ञापन


इसके बाद साई की क्षेत्रीय निदेशक तक मामला पहुंचा। जांच हुई तो इस गड़बड़झाले का खुलासा हुआ। अब इन खिलाड़ियों को वापस धर्मशाला कॉलेज में दाखिला दिलवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ प्रशिक्षक इन खिलाड़ियों को अपने विवि से प्रतिनिधित्व करने का लालच दे रहे थे। प्रशिक्षक हिमाचल की प्रतिभाओं को बाहर ले जाने की फिराक में होते हैं। हालांकि, जांच के बाद अब खिलाड़ी धर्मशाला पहुंच गए हैं और ये साई में फिर से ट्रेनिंग में भी जुट गए हैं।

छिन सकती है प्रदेश में मिलने वाली सुविधाएं

Other states eye on Himachal Pradesh sports personalities and Sports Authority of India
हिमाचल प्रदेश सरकार

यदि हिमाचल के साई खेल छात्रावास से प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ी बाहरी राज्यों या विश्वविद्यालयों का प्रतिनिधित्व कर राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन या मेडल जीत कर लाते हैं तो प्रदेश सरकार से उन्हें मिलने वाली सुविधाएं छिन सकती हैं, फिर वो इनाम की राशि हो या बतौर खिलाड़ी नौकरी में मिलने वाले आरक्षण की सुविधा। 

एचपीयू के शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम निदेशक प्रो. सुरेंद्र शर्मा ने माना कि प्रदेश के खिलाड़ियों को बाहर ले जाने का मामला धर्मशाला डिग्री कॉलेज प्रशासन के समक्ष उठाया था।  

साई चंडीगढ़ की क्षेत्रीय इंचार्ज ललिता शर्मा ने माना कि खिलाड़ियों को बाहरी विश्वविद्यालय ले जाने का मामला ध्यान में आया था। उन्होंने स्वयं धर्मशाला सेंटर में जाकर छात्रों की काउंसलिंग की और उन्हें साई के नियमों से अवगत करवाया। वहीं, सेंटर संचालकों को भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed