फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   orders to govt colleges to open bank accounts in private banks

सरकारी महाविद्यालयों को निजी बैंक में खाता खोलने के निर्देश

Wed, 17 Jul 2019 12:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 17 Jul 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
orders to govt colleges to open bank accounts in private banks
उच्चत्तर शिक्षा विभाग के निदेशक अमरजीत कुमार शर्मा - फोटो : फाइल फोटो

प्रदेश उच्चतर शिक्षा विभाग ने सूबे के सभी सरकारी महाविद्यालयों को एक निजी बैंक में खाते खोलने के लिखित में निर्देश जारी किए हैं। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक और हिमाचल ग्रामीण बैंक समेत प्रदेश में आधा दर्जन से अधिक सहकारी बैंक और एक दर्जन राष्ट्रीय बैंक की शाखाएं चल रही हैं, लेकिन सरकारी क्षेत्र के बैंकों को छोड़ एक निजी विशेष बैंक में सरकारी महाविद्यालयों के खाते खोलने के लिखित निर्देश से प्रदेश में बवाल मच गया है। वर्तमान में सूबे में 131 महाविद्यालय और 7 संस्कृत महाविद्यालय सरकारी क्षेत्र में चल रहे हैं।

विज्ञापन


इन सभी महाविद्यालयों के खाते में निकटवर्ती क्षेत्र की बैंक शाखाओं में चल रहे हैं। विद्यार्थियों से दाखिला शुल्क, ट्यूशन, परीक्षा शुल्क समेत अन्य कई तरह के शुल्क वसूलने के बाद महाविद्यालय संबंधित बैंक शाखाओं में फंड जमा करवाते हैं। नए निर्देशों के बाद सरकारी बैंकों और सरकारी महाविद्यालयों के अधिकारी और कर्मचारी भी नाराज हैं।
विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि इस तरह के निर्देश निजी बैंकों को सीधा फायदा पहुंचाने के लिए हैं, जिसका वह विरोध करते हैं। प्रदेश सरकार आए दिन विभिन्न मंचों पर विभिन्न सभी सरकारी विभागों को अपने बैंक खाते प्रदेश के सहकारी और राष्ट्रीय बैंक शाखाओं में खोलने के निर्देश देती नजर आ रही है। उच्चतर शिक्षा विभाग के अधिकारी इस पत्र में सरकार की घोषणाओं और दावों पर ही प्रश्नचिन्ह लगा दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, उच्चत्तर शिक्षा विभाग के निदेशक अमरजीत कुमार शर्मा ने कहा कि किसी भी सरकारी महाविद्यालय को निजी बैंक में खाता खुलवाने के निर्देश नहीं दिए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सचिवालय ने सूबे के महाविद्यालयों को एक सुझाव दिया है। अगर किसी महाविद्यालय को पुराने बैंक से बेहतर सुविधाएं नहीं मिल रही हैं तो वह विकल्प में जा सकता है। चूंकि प्रदेश विवि शिमला में संबंधित निजी बैंक बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed