फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Order to give compensation of Rs 1.71 crore to dependents of two people

Shimla News: दो लोगों के आश्रितों को 1.71 करोड़ मुआवजा देने के आदेश

Thu, 11 Jul 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Order to give compensation of Rs 1.71 crore to dependents of two people
विज्ञापन

कार दुर्घटना में हो गई थी दोनों की मौत
पत्नी, मां और बच्चों में बंटेगी मुआवजा राशि
एमएसीटी भूपेश शर्मा की अदालत ने सुनाया फैसला
30 दिन के भीतर मुआवजे की राशि देने के आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) ने कार की टक्कर में दो लोगों की मौत के बाद आश्रितों को 1.71 करोड़ रुपये बतौर मुआवजा देने का आदेश दिए हैं। इसमें मृतकों की पत्नियां, माताएं और उनके चार बच्चे शामिल हैं।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश भूपेश शर्मा (मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल) ने बीमाकर्ता नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को 30 दिन के भीतर याचिका दायर करने की तारीख से प्रति वर्ष छह फीसदी के ब्याज के साथ दावेदारों को यह राशि भुगतान करने का आदेश दिया। 26 नवंबर 2023 को ऊना में संदीप और मनोहर लाल की कार की टक्कर से मौत हो गई थी। एमएसीटी ने दायर दो याचिकाओं में फैसला सुनाते हुए मृतकों के परिजनों को अब 1,71,91,100 रुपए देने के आदेश जारी किए हैं। इसमें संदीप की दावेदार पत्नी माेनिका, मां लीला देवी, बच्चों को 78,88,600 तथा मनोहर लाल की दावेदार पत्नी कुसुमलता, मां वीना कुमारी, बेटा और बेटी को 93,02,500 लाख की राशि देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

न्यायाधिकरण ने बीमा कंपनी को यह निर्देश दिए हैं। मृतकों के नाबालिग बच्चों को मुआवजे की राशि बतौर एफडी के तौर पर जमा करवाई जाएगी। दावेदारों के वकील नरेंद्र वर्मा ने न्यायाधिकरण को बताया कि 26 नवंबर 2023 को सहकर्मी की बेटी की शादी में ऊना गए मनोहर और सुधीर की रात करीब 10.25 घडावल में तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत हो गई थी। इसके बाद 16 जनवरी को मृतकों की पत्नियों ने एमएसीटी न्यायालय में उचित मुआवजे को लेकर याचिका दाखिल की थी। इंश्योरेंस बीमा कंपनी को अदालत के समक्ष दावेदारों को मुआवजा राशि जमा करवाने का फैसला सुनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





सहकर्मी की बेटी की शादी में गए थे दोनों ऊना
मृतक मनोहर लाल (43) पुत्र हेम दत्त, गांव शरवाग, तहसील शिमला तथा मृतक संदीप (39) पुत्र नरदेव सिंह, गांव ईसपुर, तहसील हरोली जिला ऊना निवासी शिमला में नेशनल एकेडमी ऑफ ऑडिट एंड अकाउंटेंट (एजी कार्यालय) में मल्टी टास्किंग स्टाफ के तौर पर काम कर रहे थे। 26 नवंबर 2023 को दोनों सहकर्मी की बेटी की शादी में ऊना गए थे। रात करीब 10.25 बजे सदर थाना क्षेत्र के तहत घडावल में अंब की तरफ से आ रही कार की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इन्हें ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article