फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Gram panchayat: Order to finalize voter lists of 2800 panchayats by November 5

2800 पंचायतों की वोटर लिस्टें पांच नवंबर तक फाइनल करने के आदेश

Tue, 29 Sep 2020 10:06 AM IST
Krishan Singh विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Sep 2020 10:06 AM IST
विज्ञापन
Gram panchayat: Order to finalize voter lists of 2800 panchayats by November 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल चुनाव आयोग ने प्रदेश की 2800 पंचायतों को 5 नवंबर तक वोटर लिस्ट फाइनल करने के आदेश दिए हैं। आयोग ने सोमवार को उन पंचायतों और नगर निकायों को लिखित आदेश जारी किए हैं, जिनकी 21 सितंबर को विशेष बैठकें हो चुकी हैं। ये वही पंचायतें और नगर निकाय हैं, जिन पर पुनर्गठन के बाद कोई असर नहीं पड़ा है। सूत्रों के अनुसार राज्य चुनाव आयोग प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव समय पर कराने को तैयार है। इसी कारण प्रदेश की अधिकांश पंचायतों की मतदाता सूचियाें के 5 नवंबर तक फाइनल प्रकाशन करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में वर्तमान 3226 पंचायतें हैं। इनमें 2800 पंचायतों की वोटर लिस्टें फाइनल की जा रही हैं। इसके बाद करीब एक हजार पुरानी और नव गठित पंचायतों की वोटर लिस्ट फाइनल करने का ही काम रह जाएगा।   
विज्ञापन

आयोग ने कहा कि प्रत्येक वोटर लिस्ट की बीस-बीस प्रतियां प्रदेश प्रिटिंग प्रेस के मध्यम से प्रकाशित करानी होंगी। इस काम के लिए जिलों में एक-एक अफसर की तैनाती करनी होगी। आयोग के पास वोटर लिस्टें ई-मेल और सीडी के रूप में भेजनी होंगी। राज्य चुनाव आयोग के चुनाव अधिकारी संजीव महाजन ने कहा कि 21 सितंबर को विशेष बैठकें कर चुकीं पंचायतों और नगर निकायों को 5 नवंबर तक फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वोटर लिस्टों के लिए शच्ड्यूल जारी
वोटर लिस्टों का ड्राफ्ट प्रकाशन 3 अक्तूबर को करना होगा। दावे और आपत्तियां 5 से 14 अक्तूबर तक कर सकेंगे। इन दावों और आपत्तियों का निपटारा संबंधित अधिकारी को दावे की तारीख के हफ्ते के भीतर करना होगा। इस संबंध में पारित आदेश की अपील को भी हफ्ते का समय दिया है। अपील का निपटारा अधिकारी को 5 दिन में करना होगा। इसके बाद 5 नवंबर या इससे पहले वोटर लिस्ट का फाइनल प्रकाशन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed