फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla Order issued to cut off electricity and water supply of ISBT Tutikandi

ISBT Shimla: आईएसबीटी टुटीकंडी का बिजली-पानी काटने के आदेश जारी, टैक्स डिफाल्टर है ISBT प्रबंधन, जानें मामला

Sat, 16 Nov 2024 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sat, 16 Nov 2024 11:59 PM IST
सार

आईएसबीटी टुटीकंडी का बिजली-पानी काटने के आदेश जारी हो गए हैं। नगर निगम के अनुसार आईएसबीटी से प्रॉपर्टी टैक्स के तौर पर करीब 6.33 करोड़ रुपये वसूले जाने हैं। कई बार प्रबंधन को टैक्स जमा करने के लिए नोटिस भी जारी किया जा चुका है। लेकिन इसके बावजूद टैक्स जमा नहीं किया जा रहा।

विज्ञापन
Shimla Order issued to cut off electricity and water supply of ISBT Tutikandi
आईएसबीटी टुटीकंडी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आईएसबीटी टुटीकंडी का बिजली-पानी काटने के आदेश जारी हो गए हैं। नगर निगम के अनुसार आईएसबीटी से प्रॉपर्टी टैक्स के तौर पर करीब 6.33 करोड़ रुपये वसूले जाने हैं। कई बार प्रबंधन को टैक्स जमा करने के लिए नोटिस भी जारी किया जा चुका है। लेकिन इसके बावजूद टैक्स जमा नहीं किया जा रहा।

विज्ञापन


राजधानी के नए बस अड्डे आईएसबीटी टुटीकंडी का बिजली-पानी काटने के आदेश जारी हो गए हैं। प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करने पर नगर निगम शिमला की टैक्स शाखा ने यह आदेश जारी किए हैं। शनिवार शाम को ये आदेश संबंधित विभाग को भी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


ऐसे में सोमवार को बिजली और पानी काटने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नगर निगम के अनुसार आईएसबीटी से प्रॉपर्टी टैक्स के तौर पर करीब 6.33 करोड़ रुपये वसूले जाने हैं। कई बार प्रबंधन को टैक्स जमा करने के लिए नोटिस भी जारी किया जा चुका है। लेकिन इसके बावजूद टैक्स जमा नहीं किया जा रहा। हाल ही में प्रबंधन ने टैक्स जमा करने के लिए नगर निगम से दस नवंबर तक का समय मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह समयावधि खत्म होते ही निगम ने बिजली बोर्ड और पेयजल कंपनी को आईएसबीटी का बिजली पानी काटने के आदेश जारी कर दिए हैं। हालांकि सरकार ने भी इस मामले पर सब कमेटी बनाई है जो आईएसबीटी के टैक्स से जुड़े मामले पर चर्चा करेगी। लेकिन अभी इस बारे में कोई अधिसूचना नगर निगम को नहीं मिली है। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. भुवन शर्मा ने कहा कि नियमानुसार कार्रवाई की गई है। टैक्स न देने पर आईएसबीटी का बिजली-पानी काटा जा रहा है। शहर में प्रॉपर्टी टैक्स न देने वाले अन्य भवन मालिकों को भी निगम ने नोटिस जारी कर दिए हैं। हालांकि, अभी ज्यादातर भवन मालिकों को दूसरा नोटिस जारी किया गया है।

तीन नोटिस के बाद निगम बिजली पानी काटने की कार्रवाई शुरू करता है। शहर में चार हजार से ज्यादा लोगों ने प्राॅपर्टी टैक्स नहीं दिया है। इनसे अब पांच फीसदी पैनल्टी और एक फीसदी मासिक ब्याज के साथ यह टैक्स वसूलेगा।

मिल गए हैं आदेश, सोमवार को होगी कार्रवाई : तनुज
बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता तनुज गुप्ता ने कहा कि नगर निगम से इस बारे में आदेशों की प्रति शनिवार शाम को मिल गई है। आईएसबीटी का बिजली कनेक्शन काटने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो जाएगी। बोर्ड प्रबंधन को इस बारे में नोटिस जारी करेगा। इसमें जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिया जाता है। इसके बाद कनेक्शन कट जाएगा। पेयजल कंपनी के एजीएम पीपी शर्मा ने कहा कि उन्हें इस बारे में अभी आदेश नहीं मिले हैं।

बस अड्डे के अलावा आईएसबीटी में चल रहा अस्पताल, होटल 
आईएसबीटी टुटीकंडी परिसर में एचआरटीसी का बस अड्डा चल रहा है। यहां एचआरटीसी का कंट्रोल रूम और कई बुकिंग काउंटर भी हैं। इसके अलावा यहां कई दुकानें और होटल भी हैं। परिसर में एक अस्पताल और सिनेमा भी चल रहे हैं। बिजली-पानी कटने से इनका काम प्रभावित हो सकता है। हालांकि, इस बारे में निगम पहले ही प्रबंधन को चेतावनी दे चुका था। लेकिन इस पर अमल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed