फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   orchardist in Himachal will get micro grafted stone fruit plants for the first time this year

Horticulture: हिमाचल में बागवानों को इस वर्ष पहली बार मिलेंगे माइक्रो ग्राफ्टिड स्टोन फ्रूट प्लांट

Thu, 05 Dec 2024 10:34 AM IST
Krishan Singh भारती शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
भारती शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 Dec 2024 10:34 AM IST
सार

 उद्यान विभाग की ओर से दो वर्ष पहले यूएसए से स्टोन फ्रूट के करीब 50,000 माइक्रो ग्रास्टिड प्लांट लाए गए थे। इन्हें सिरमौर, शिमला के दत्तनगर और नौणी में क्वारंटीन करके रखा गया था।

विज्ञापन
orchardist in Himachal will get micro grafted stone fruit plants for the first time this year
माइक्रो ग्राफ्टिड स्टोन फ्रूट प्लांट - फोटो : संवाद

विस्तार

उद्यान विभाग इस वर्ष पहली बार बागवानों को माइक्रो ग्राफ्टिड स्टोन फ्रूट के पौधे वितरित करेगा। इसमें नेक्टेरिन, प्लम, आड़ू और बादाम के पौधे शामिल हैं। उद्यान विभाग की ओर से दो वर्ष पहले यूएसए से स्टोन फ्रूट के करीब 50,000 माइक्रो ग्रास्टिड प्लांट लाए गए थे। इन्हें सिरमौर, शिमला के दत्तनगर और नौणी में क्वारंटीन करके रखा गया था। इस वर्ष यह पौधे बागवानों को वितरित किए जाएंगे। यह पौधे तीन से चार सालों में फल देना शुरू कर देते हैं। अन्य पौधे सात से आठ साल में फल देना शुरू करते हैं।

विज्ञापन


विभाग के पास कुछ पौधे ऐसे माइक्रो ग्राफ्टिड प्लांट भी हैं, जिन्होंने इस वर्ष भी नर्सरी में ही सैंपल दे दिए थे। नौणी की नर्सरी में रखे आड़ू के कुछ पौधों में इसी वर्ष से फल लगना शुरू हो गए हैं। उद्यान विभाग ने इसके दाम तय कर लिए हैं, लेकिन अंतिम मंजूरी के लिए फाइल सरकार को भेजी है। विभाग की ओर से सभी विकास खंडों से सर्दियों में लगने वाले पौधों की डिमांड मांग ली गई है। बारिश होते ही पौधे वितरित करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। विभाग के अनुसार 10 दिसंबर के बाद पौधों के वितरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन

इस वर्ष विभाग की ओर से पहली बार बागवानों की सुविधा को देखते हुए माइक्रोग्राफ्टिड स्टोन फ्रूट प्लांट वितरित किए जा रहे हैं। सरकार से दामों को मंजूरी मिलते ही पौधे बांटने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।-विनय सिंह, निदेशक, उद्यान विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन किस्मों के पौधे किए जा रहे वितरित
स्टोन फ्रूट किस्में
नेक्टेरिन - फेंटेशिया, रेड गोल्ड, हनी किस्ट
प्लम - सेंटा रोजा, सातसुमा
आड़ू - ओ हेनरी, फोरटी नाइनर, फे एल्बरटा, टोपेज, जून पराइड, फेयरटाइम, स्नो जाइंट
बादाम- नॉन पेरिल, मॉनटेरी, कैरमल, वुड कोलोनी, ओलडि्रक, युरिजेन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed