फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   opposition walkout during himachal assembly session at dharamshala

विस सत्रः सदन में समय पर नहीं पहुंचे सीएम-मंत्री, विपक्ष ने किया वाकआउट

Fri, 12 Jan 2018 10:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन
अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन Updated Fri, 12 Jan 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
opposition walkout during himachal assembly session at dharamshala

धर्मशाला के तपोवन में शीतकालीन सत्र के दौरान पिछले तीन दिन से बनी शांति आखिरकार टूट गई। सदन में सुबह का सत्र शांतिपूर्ण रहा, लेकिन भोजनावकाश के बाद मुख्यमंत्री, मंत्री और सत्तापक्ष के विधायक जब तय समय सवा 2 बजे तक सदन में नहीं पहुंचे तो विपक्ष ने वाकआउट का दिया। 

विज्ञापन


सत्ता पक्ष के बेंच खाली देख नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल की ओर देखकर कहा कि सत्तापक्ष कहां है? कांग्रेस के अन्य विधायक भी सत्तापक्ष के समय पर नहीं पहुंचने पर उखड़ गए और सदन से वाकआउट कर विपक्ष की गैलरी में चले गए। 

विज्ञापन

अध्यक्ष राजीव बिंदल भी नाराज दिखे

opposition walkout during himachal assembly session at dharamshala

सत्तापक्ष के सदन में समय पर नहीं पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल भी नाराज दिखे। कांग्रेस के वाकआउट के बाद स्पीकर ने सदन को 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया और अपनी चेयर से उठकर चले गए। 

स्पीकर के सदन से चले जाने के बाद सत्तापक्ष के सदस्य पहुंचे। इस दौरान चर्चा का दौर चलता रहा। 15 मिनट बाद फिर से सदन की कार्यवाही शुरू हुई लेकिन इस मुद्दे पर दोनों पक्षों की ओर से कोई विरोध नहीं जताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed