फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala: Suzuki Motors Gujarat's proposed job fair at ITI Dadi postponed

धर्मशाला: आईटीआई दाड़ी में 7 अक्तूबर को प्रस्तावित सुजुकी मोटर्स गुजरात का रोजगार मेला स्थगित, अगले महीने होगा

Sat, 05 Oct 2024 03:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Oct 2024 03:32 PM IST
सार

आईटीआई दाड़ी में 7 अक्तूबर को सुबह 10:00 बजे से कैंपस साक्षात्कार होने थे, जोकि प्रशासनिक कारणों से स्थगित हो गया है।  

विज्ञापन
Dharamshala: Suzuki Motors Gujarat's proposed job fair at ITI Dadi postponed
रोजगार मेला(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (दाड़ी) धर्मशाला में सुजुकी मोटर्स गुजरात की ओर 800 पदों को भरने के लिए प्रस्तावित रोजगार मेला स्थगित कर दिया गया है।  आईटीआई दाड़ी में 7 अक्तूबर को सुबह 10:00 बजे से कैंपस साक्षात्कार होने थे, जोकि प्रशासनिक कारणों से स्थगित हो गया है।  आईटीआई के अनुसार  साक्षात्कार का आयोजन अगले माह में किया जाना सुनिश्चित है।आईटीआई दाड़ी के प्रधानाचार्य राजेश कुमार पुरी यह जानकारी दी गई। बता दें आईटीआई की ओर से कैंपस साक्षात्कार को लेकर 4 अक्तूबर को प्रेस विज्ञाप्ति जारी की गई थी, लेकिन अब शनिवार दोपहर बाद इसे वापस ले लिया गया। 

विज्ञापन



आईटीआई के अनुसार 2017 से 2024 तक के विभिन्न ट्रेडों के पासआउट अभ्यर्थी  साक्षात्मकार में हिस्सा ले सकते सकेंगे।  18 से 24 आयु वर्ग के अभ्यर्थी अपनी उपस्थिति दर्ज करवा सकते हैं। साक्षात्कार में 2017 से 2024 के  फिटर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, टूल एंड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, सीओई ऑटोमाबाइल, ट्रैक्टर मैकेनिक, पेंटर, जनरल वायरमैन, इलेक्ट्राॅनिक मैकेनिक और शीट मैटल वर्कर का प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन


 अभ्यर्थियों के पास एनसीबीवी या एससीवीटी का प्रमाणपत्र होना जरूरी है। साक्षात्कार में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को गुजरात में नौकरी दी जाएगी। साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपने साथ दसवीं और आईटीआई के मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, तीन फोटो और अन्य प्रमाणपत्रों की फोटो प्रतियां लेकर आएं। उन्होंने बताया कि इस साक्षात्कार में केवल हिमाचल प्रदेश से संबंधित अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed