फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Opium smuggling racket from Nepal to Shimla busted kingpin arrested

Crime News: नेपाल से अफीम की तस्करी शिमला करने वाले रैकेट का भंडाफोड़, सरगना गिरफ्तार

Thu, 11 Jul 2024 08:03 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, ठियोग/शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, ठियोग/शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 11 Jul 2024 08:03 PM IST
सार

सालों से नेपाल से शिमला के लिए अफीम तस्करी मामले में पुलिस ने सरगना को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रवि गिरि मूल निवासी वीपीओ नारायणपुर तहसील घोरई जिला डांग नेपाल के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
Opium smuggling racket from Nepal to Shimla busted kingpin arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी रवि गिरि - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नेपाल से शिमला के लिए सालों से हो रही अफीम तस्करी के मामले में पुलिस ने बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने नारकंडा में होटल, बार और वाहनों को लीज पर लेकर कारोबार की आड़ में अफीम की तस्करी कर रहे सरगना को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान रवि गिरि मूल निवासी वीपीओ नारायणपुर तहसील घोरई जिला डांग नेपाल के रूप में हुई है। आरोपी करीब 20 साल से नारकंडा में ही रह रहा था। जांच में आरोपी के एक बैंक खाते में ही दो सालों में 3.40 करोड़ रुपये का लेनदेन सामने आया है। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रवि गिरि पिछले 10 सालों से नेपाल से शिमला के लिए अफीम तस्करी के कारोबार को चला रहा था।
विज्ञापन


3 जून को ठियोग पुलिस ने मतियाना के समीप गाड़ी की तलाशी के दौरान करीब डेढ़ किलो अफीम बरामद की थी। इस मामले में पुलिस तिलक बोहरा निवासी गांव जिमली वार्ड नंबर 5 जिला स्लयान नेपाल और शुभा बोध निवासी बड़ागांव थिगाना माफीकोट अंचल रापती जिला पश्चिम रुक्कम ओडा नेपाल को गिरफ्तार किया था। मामले की गहनता से जांच के बाद पुलिस को कई अहम सबूत हाथ लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आधार पर पुलिस ने रवि गिरि को नारकंडा से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी 20 से 25 सालों से नारकंडा में रह रहा है। उसने यहां होटल, बार और गाड़ियां लीज पर ली हैं। इसी कारोबार की आड़ में आरोपी लंबे समय से नेपाल से शिमला के लिए अफीम तस्करी के रैकेट को चला रहा था। इसके एक बैंक खाते की जांच में करोड़ों का लेनदेन की बात सामने आई है।
 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक शिमका के टुटीकंडी क्रॉसिंग के पास बस की तलाशी के दौरान बरामद 3 किलो 890 ग्राम अफीम के मामले में भी रवि की संलिप्तता हो सकती है। इस मामले में भी आरोपी नेपाल के रहने वाले हैं। उन्होंने पूछताछ में बताया था कि वह नेपाल से अफीम की खेप लेकर आ रहे थे। पुलिस अब इस मामले में भी रवि गिरि की संलिप्तता को लेकर छानबीन में जुट गई है।

इसके अलावा आरोपी के नशे से होने वाली कमाई की जांच को लेकर भी पुलिस सबूत जुटा रही है। बताया जा रहा है कि रवि गिरि समाज में साख बनाने के लिए क्षेत्र के कार्यक्रमों में मुख्यातिथि बनकर शरीक होता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed