फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Operation Sindoor: After the Indian Army's attack on terrorist hideouts in Pakistan, CM's Banjar tour cancelle

Himachal: ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीएम ने रद्द किया कुल्लू दाैरा, उच्चस्तरीय बैठक में ताजा हालात पर की चर्चा

Wed, 07 May 2025 05:46 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 May 2025 05:46 PM IST
सार

ताजा हालात की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री ने प्रदेश सचिवालय में आपात बैठक बुलाई है।

विज्ञापन
Operation Sindoor: After the Indian Army's attack on terrorist hideouts in Pakistan, CM's Banjar tour cancelle
मुख्यमंत्री ने की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑपरेशन सिंदूर के जरिये पीओके-पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना के हमले के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपना बंजार दौरा रद्द कर दिया। ताजा हालात की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन के लिए भारतीय सशस्त्र बलों को बधाई देते हुए कहा कि हमें अपने देश की सेनाओं पर गर्व है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था, खाद्यान्न आपूर्ति, संचार व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाएं सहित विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षा की तथा विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था तथा विभिन्न प्रबंधों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी जिलों के उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा, पुलिस महानिदेशक डॉ. अतुल वर्मा और विभिन्न वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन


भारतीय सेना पर गर्व
बैठक की अध्यक्षता करने के बाद राज्य सचिवालय शिमला में मीडिया से बातचीत में सीएम सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को भारतीय सेना पर गर्व है और सेना के तीनों अंगों ने जिस प्रकार से सटीक कार्रवाई की है, उसके लिए प्रदेशवासी गौरवान्वित हैं। जिस तरह से पहलगाम में पर्यटकों पर किए नृशंस आतंकी हमले का जवाब दिया गया है, उसके लिए सभी प्रदेशवासी सेना की इस कार्रवाई के लिए गौरवान्वित है। हिमाचल प्रदेश के लोग देश के साथ और सेना के साथ खड़े हैं। प्रदेशवासी देश के साथ खड़े होकर एकता और अखंडता का संदेश दे रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के लोगों ने पहले भी देश के लिए बलिदान दिए हैं। सबसे ज्यादा परमवीर चक्र हिमाचल प्रदेश को मिले हैं। 
विज्ञापन


स्कूलों में अवकाश के लिए स्थिति के अनुसार होगा फैसला
सीएम सुखविंद्र सिंह सूक्खू ने कहा कि राज्य सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक इसलिए बुलाई गई है, क्योंकि हमारा एरिया भी बॉर्डर एरिया में आता है। कोई अनहोनी न हो, उसके लिए प्रशासन जागरूक रहे। सुक्खू ने कहा कि सभी जिलाधीशों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें। उन्हें तकनीक के आधार पर इनपुट का इस्तेमाल करने को कहा गया है। विशेषकर हिमाचल प्रदेश के सीमा क्षेत्रों में स्कूलों की समीक्षा करने को कहा गया है। उपायुक्तों को इनमें अवकाश के लिए स्थिति के अनुसार फैसला करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कार्रवाई को दुश्मन देश करता है तो हम कार्रवाई करने को तैयार हैं। कई बार दुश्मन देश की ओर से सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार किए जाते हैं, उस पर भी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ज्यादा भीड़भाड़ नहीं हो, इस बारे में निर्देश आए हैं। इसलिए उन्होंने बंजार का दौरा रद्द किया है, क्योंकि वहां पर चार हजार लोग जुट रहे थे।

नौ मई तक गगल एयरपोर्ट नागरिक उड़ानों के लिए बंद
केंद्र सरकार ने विशेष एडवाइजरी जारी कर सभी हवाई हड्डों को सील करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रदेश में हवाई यात्राओं को स्थगित किया गया है। गगल व शिमला  हवाई अड्डों को बंद कर दिया गया है।  भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद सुरक्षा की दृष्टि से कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को नागरिक उड़ानों के लिए बंद कर दिया है। अब केवल इस एयरपोर्ट का उपयोग आपात स्थिति में भारतीय सेना की ओर से किया जा सकता है। सरकार से प्राप्त निर्देशों के अनुसार 9 मई रात 12 बजे तक इस एयरपोर्ट पर कोई भी नागरिक उड़ान नहीं हो पाएगी। अगर हालात सामान्य रहे तो 10 मई से नियमित नागरिक उड़ानें शुरू हो सकती हैं। वर्तमान में गगल एयरपोर्ट से दिल्ली, चंडीगढ़ और शिमला के लिए कुल 16 उड़ानें होती हैं। धर्मशाला में हो रहे आईपीएल के मैचों और पर्यटन सीजन के चलते कुछ समय से नागरिक उड़ानों में काफी भीड़ है। पूर्व में रोजाना कई पर्यटक हवाई यात्रा कर गगल एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद टैक्सियाें से धर्मशाला, मैक्लोडगंज, भागसूनाग, सतोवरी और पालमपुर व इसके आसपास के पर्यटन स्थलों का रुख करते रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद मैदानी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पर्यटक हिमाचल का रुख कर रहे हैं। अब हवाई सेवाएं बंद होने से पर्यटन कारोबार पर भी इसका असर पड़ने की संभावना है। उधर, गगल एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि उच्चाधिकारियों से प्राप्त आदेशों के तहत 9 मई रात 12 बजे तक गगल एयरपोर्ट को नागरिक उड़ानों के लिए बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन

7:20 से 7:30 तक पूरे शहर में होगा ब्लैकआउट
उपायुक्त ने बताया कि आज सायं 7:20 से लेकर 7:30 तक पूरे शिमला शहर में ब्लैकआउट रहेगा और इस दौरान सभी लाइट बंद रहेंगी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि इस दौरान अपने घरों में रहे और सड़क पर चल रहे वाहन को एक किनारे रोक कर लाइट बंद कर दें। उन्होंने लोगों से इस अभ्यास में जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।  बैठक में आने वाले दिनों के लिए सभी महत्वपूर्ण सेवाओं को सुनिश्चित करने को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश। इस दौरान बताया गया कि जिला में सभी आवश्यक वस्तुएं उचित मात्रा में उपलब्ध हैं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के पास जिले में एक महीने का राशन, उचित मात्रा में पेट्रोल और डीजल तथा गैस सिलिंडर उपलब्ध हैं। उपायुक्त ने विभाग को प्रति दिन राशन और अन्य वस्तुओं की मॉनिटरिंग करने और एक माह का स्टॉक रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए की कहीं भी किसी प्रकार की कालाबाजारी और जमाखोरी की स्थिति न हो।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed