{"_id":"c249dbab6214794fba3ca6b6dbd98d84","slug":"opd-will-be-open-till-8pm-in-dental-college-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंटल कॉलेज में अब 8 बजे तक लगेगी ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंटल कॉलेज में अब 8 बजे तक लगेगी ओपीडी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 27 Feb 2016 11:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय शिमला में उपचार के लिए आने वाले लोगों को परेशान नही होना पड़ेगा। दांतों में दर्द से पीड़ित मरीजों के उपचार के लिए अस्पताल में शाम आठ बजे तक डॉक्टर मौजूद रहेंगे। एक ओर जहां अस्पताल में सुबह साढ़े नौ से शाम चार बजे तक मरीजों का उपचार किया जाता था। अब अस्पताल प्रबंधन ने शाम चार से आठ बजे तक दूसरी शिफ्ट भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उपचार के लिए अस्पताल में एक डेंटल सर्जन मौजूद रहेगा। प्रबंधन की इस नई कार्य प्रणाली से शहर के लोगों को राहत मिलेगी। इससे पहले अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे मरीजों का शाम चार बजे के उपचार नही किया जाता था। सबसे ज्यादा परेशानी दूरदराज के क्षेत्रों से उपचार के लिए आए लोगों को होती थी।
विज्ञापन
दांतों में दर्द से पीड़ित लोगों को इस दौरान या तो प्राइवेट अस्पताल या फिर निजी क्लीनिकों में हजारों रुपये खर्च करवाने पड़ते थे। अब ऐसा नही होगा, अस्पताल में इमरजेंसी स्थिति में पहुंचने वाले लोगों का शाम आठ बजे तक अस्पताल में इलाज किया जाएगा। दंत चिकित्सा महाविद्यालय में दो शिफ्टों में दांतों के इलाज के लिए पहुंचे मरीजों का उपचार किया जाएगा। आईजीएमसी में जिस तरह आपातकालीन स्थिति में पहुंचे मरीजों को डॉक्टरों देखते हैं। उसी तरह डेंटल कालेज में भी रात आठ बजे तक लोगों को उपचार मिलेगा।
विज्ञापन
एक्सीडेंटल ट्रामा पेशेंटों को लाभ
इवनिंग ओपीडी शुरू होने के बाद एक्सीडेंटल और ट्रामा पेशेंटों को इसका लाभ हो रहा है। प्राचार्य ने बताया कि ओपीडी में जूनियर रेजिडेंट डाक्टर इस दौरान मरीजों का उपचार कर रहे है। - डा. आरपी लुथरा, प्राचार्य डेंटल कालेज।