फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   only 50 people will get cheaper ration everyday in three hours due to corona curfew in himachal

हिमाचल: तीन घंटे में रोज 50 लोगों को ही मिलेगा सस्ता राशन

Wed, 12 May 2021 10:45 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 May 2021 10:45 AM IST
सार

50 कार्ड पूरे होने के बाद लोगों को बारी - बारी से राशन दिया जाएगा। डिपो होल्डर को यह भी ध्यान रखना होगा कि दूर के लोगों को पहले राशन मिले। सरकार ने बिना मास्क के राशन कार्ड उपभोक्ताओं को राशन न देने के निर्देश दिए है। 

विज्ञापन
only 50 people will get cheaper ration everyday in three hours due to corona curfew in himachal
राशन(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के राशन डिपो में अब 50 उपभोक्ताओं को प्रतिदिन सस्ता राशन मिलेगा। कोरोना के चलते यह व्यवस्था की गई है। राशन लेने के लिए लोगों को डिपो के पास उचित दूरी बनाए रखनी होगी। रोज तीन घंटे डिपो खुलने की स्थिति में पहले लोगों से राशनकार्ड लिए जाएंगे। 50 कार्ड पूरे होने के बाद लोगों को बारी - बारी से राशन दिया जाएगा। 

विज्ञापन


डिपो होल्डर को यह भी ध्यान रखना होगा कि दूर के लोगों को पहले राशन मिले। सरकार ने बिना मास्क के राशन कार्ड उपभोक्ताओं को राशन न देने के निर्देश दिए है। इसके अलावा पॉस मशीन को बार-बार सैनिटाइज करने का जिम्मा डिपो होल्डर का रहेगा। बाकायदा उन्हें सैनिटाइज पर आने वाले खर्च का बिल विभाग को भेजने को कहा है।  
विज्ञापन


26 राज्यों में लोगों को पॉस मशीनों से दिया जा रहा सस्ता राशन 
हिमाचल ही नहीं, बल्कि 26 राज्यों में लोगों को पॉस मशीनों के माध्यम से सस्ता राशन दिया जा रहा है। मशीन में अंगुली लगाने के बाद मशीन को सैनिटाइज किया जा रहा है। पिछली बार भी पॉस मशीनों को बंद किए जाने से राशन में गड़बड़ी सामने आई थी। इसको देखते हुए मशीन के माध्यम से ही राशन देने का फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदेश के राशन डिपो में अब 50 उपभोक्ताओं को प्रतिदिन सस्ता राशन दिया जाएगा। कोरोना को देखते हुए फिलहाल यह व्यवस्था की गई है।- आरके गौतम, निदेशक खाद्य आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed