{"_id":"3a30aed869258beb6b62289c5e24f063","slug":"only-40-candidates-appeared-for-job-campus-interview-at-mandi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 पद भरने को कंपनी को नहीं मिले बेरोजगार युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 पद भरने को कंपनी को नहीं मिले बेरोजगार युवा
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Thu, 24 Dec 2015 11:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की नामी कंपनी में नौकरी के लिए युवाओं ने रुचि नहीं दिखाई। क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय मंडी में बुधवार को 100 पदों के लिए हुए साक्षात्कार में मात्र 40 उम्मीदवार ही पहुंचे सके। औपचारिकताओं के बाद 28 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन के साथ अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
बद्दी में काम कर रही कंपनी की ओर से बुधवार को आपरेटर, हेल्पर, अप्रैंटीस के सौ पदों को भरने के लिए बेरोजगार पुरुष तथा महिलाओं के साक्षात्कार लिए गए। साक्षात्कार के लिए मात्र 40 ही उम्मीदवारों ने पंजीकरण करवाया। साक्षात्कार के लिए 18 से 26 वर्ष के आयु के आठवीं, दसवीं तथा जमा दो पास उम्मीदवार पात्र थे।
विज्ञापन
कंपनी की ओर से चयनित उम्मीदवारों को पहले माह 5700 रुपये, दूसरे माह 6000 रुपये तथा पांच माह बाद 7170 रुपये मासिक वेतन दिया जाना है। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मनोरमा देवी ने बताया कि कंपनी ने ऑपरेटर, हेल्पर, अप्रैंटीस के सौ पदों के लिए पंजीकृत 40 उम्मीवारों के साक्षात्कार लिए। जिनमें से 28 का चयन किया गया है।
विज्ञापन