{"_id":"5f0c46dbb624865b0d3f7f79","slug":"online-license-facility-in-himachal-services-will-start-on-july-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में ऑनलाइन लाइसेंस सुविधा देने की तैयारी, 27 जुलाई से पायलट तौर पर शुरू होंगी सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में ऑनलाइन लाइसेंस सुविधा देने की तैयारी, 27 जुलाई से पायलट तौर पर शुरू होंगी सेवाएं
Tue, 14 Jul 2020 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 14 Jul 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार हिमाचल में ऑनलाइन लाइसेंस आवेदन, वाहनों का पंजीकरण, रजिस्ट्रेशन शुरू करने जा रही है। परिवहन विभाग ने इसका सॉफ्टवेयर तैयार किया है। 27 जुलाई से पायलट तौर पर यह सेवा जिला शिमला और कांगड़ा में शुरू होगी। इसके बाद अन्य जिलों में यह सुविधा शुरू होनी है। यह सुविधा शुरू होने से लोगों को परिवहन विभाग के कार्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लाइसेंस के दस्तावेज ऑनलाइन जमा होने के बाद विभाग लोगों को ड्राइविंग टेस्ट के लिए बुलाएगा। इसके बाद लोगों को पास या फेल की जानकारी ऑनलाइन ही दी जाएगी।
विज्ञापन
टेस्ट पास होने की स्थिति में गाड़ी का लाइसेंस भी ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। वाहनों की रजिस्ट्रेशन भी ऑनलाइन होगी। वाहनों की फीस जमा करने को भी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं होगी। परिवहन विभाग से जुड़ी सभी सुविधा ऑनलाइन मिलेगी। परिवहन विभाग के निदेशक कैप्टन जेएम पठानिया ने बताया कि सुविधा को ऑनलाइन किया जा रहा है। जिला शिमला और कांगड़ा में ऐसे पायलट तौर पर शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन