फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Online education started in government schools, students were given the message of rescue from Corona

सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू, विद्यार्थियों को दिया कोरोना से बचाव का संदेश

Mon, 13 Jul 2020 08:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 13 Jul 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
Online education started in government schools, students were given the message of rescue from Corona
स्टडी(सांकेतिक) - फोटो : Social media

 हिमाचल के सरकारी स्कूलों में सोमवार को करीब डेढ़ माह दोबारा से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो गई है। हर घर पाठशाला अभियान में सोमवार से विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारु चलाने को बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से शिक्षण सामग्री भेजी गई। पहले दिन कई स्कूलों में कोरोना से बचाव को लेकर जागरूकता संदेश भेजकर पढ़ाई शुरू की गई। पहली से जमा दो के विद्यार्थियों की अब रोजाना व्हाट्सएप के माध्यम से क्लास लगाई जाएगी। बीस जुलाई से दूरदर्शन और रेडियो के माध्यम से पढ़ाई शुरू करवा दी जाएगी। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा और प्रारंभिक शिक्षा निदेशक रोहित जमवाल ने बताया कि बच्चे शिक्षकों से सवाल भी पूछ सकते हैं। व्हाट्सएप से ही शिक्षक बच्चों की शंकाएं दूर करेंगे। 

विज्ञापन


बता दें कि 18 मई से सरकारी स्कूलों में छुट्टियां होने से ऑनलाइन पढ़ाई बंद कर दी गई थी। अब 12 जुलाई तक इस शैक्षणिक सत्र के कोटे की सभी छुट्टियां समाप्त हो गई हैं। ऐसे में सोमवार से सरकार ने ऑनलाइन पढ़ाई को शुरू करने का फैसला लिया है। सोमवार को ऑनलाइन पढ़ाई होने के पहले दिन विद्यार्थियों को कोरोना वायरस से बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक किया गया। परिजनों सहित आसपास के लोगों को भी इस संदर्भ में जागरूक करने के तरीकों से अवगत कराया गया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि हर सप्ताह कोरोना वायरस से बचाव को लेकर जागरूक करने के लिए भी शिक्षण सामग्री भेजी जाती रहेगी।
विज्ञापन


विशेष बच्चों और जिनके पास फोन नहीं, उन्हें घर भेजे जाएंगे नोट्स
ऑनलाइन पढ़ाई से नहीं जुड़े विद्यार्थियों के घर अब नोट्स पहुंचाए जाएंगे। नौवीं से 12वीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारु बनाए रखने को उच्च शिक्षा निदेशालय ने यह फैसला लिया है। विशेष बच्चों को भी घर में ही नोट्स दिए जाएंगे। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार से ऐसे विद्यार्थियों की पहचान शुरू कर दी गई है। सभी प्रधानाचार्यों को ऐसे विद्यार्थी चिह्नित करने के आदेश जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दाखिले करवाने को पहले दिन कॉलेजों में नहीं हुए पंजीकरण

हिमाचल के डिग्री कॉलेजों में सोमवार को दाखिले को लेकर किसी भी विद्यार्थी का पंजीकरण नहीं हुआ। सरकार के लिखित आदेश नहीं पहुंचने से प्रिंसिपलों ने पंजीकरण प्रक्रिया शुरू नहीं की। मामले की जानकारी मिलते ही उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने कॉलेज प्रिंसिपलों से वीडियो कांफ्रेंस कर पंजीकरण प्रक्रिया से अवगत कराया। स्टाफ को किस तरह बुलाना है, इसकी जानकारी दी। शिक्षा सचिव कार्यालय से दाखिलों के लिए पंजीकरण के लिखित आदेश भी जारी हो गए। मंगलवार से पंजीकरण प्रक्रिया के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है।

31 जुलाई तक कॉलेजों में पंजीकरण किए जाएंगे। पहली अगस्त के बाद मेरिट लिस्ट लगेगी और पंजीकरण कंफर्म किया जाएगा। इसी दौरान विद्यार्थियों से फीस भी ली जाएगी।सरकार ने बीते सप्ताह 13 जुलाई से कॉलेजों में दाखिले करने को ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया था। शिक्षा विभाग से लिखित आदेश जारी नहीं होने से कॉलेजों में सोमवार को ऊहापोह की स्थिति रही। सरकारी आदेश नहीं मिलने से प्रिंसिपलों ने पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने से गुरेज किया। मामले की जानकारी निदेशालय मिलते ही निदेशक ने वीडियो कांफ्रेंस कर पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने को कहा। उन्होंने कहा कि लिखित आदेश कुछ देर में पहुंच जाएंगे। इसी बीच शिक्षा सचिव के कार्यालय से आदेश भी जारी हो गए।

इस पूरे मामले के बीच दोपहर तक का समय लगने के चलते पंजीकरण शुरू नहीं हो सके। अब मंगलवार से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि 31 जुलाई तक पंजीकरण की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद दाखिले कंफर्म होंगे। रोल ऑन आधार पर फर्स्ट और सेकेंड ईयर में दाखिले ही किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कॉलेज प्रिंसिपलों की कुछ शंकाएं थीं, जिन्हें दूर कर दिया गया है। पंजीकरण को लेकर लिखित आदेश भी जारी हो गए हैं। उन्होंने बताया कि जिन कॉलेजों को संस्थागत क्वारंटीन केंद्र बनाया गया वहां भी ऑनलाइन पंजीकरण ही किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed