{"_id":"64b2db2cc68bb7a8ce032647","slug":"online-booking-of-hrtc-buses-from-himachal-to-delhi-closed-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"HRTC: हिमाचल से दिल्ली जाने वाली एचआरटीसी बसों की ऑनलाइन बुकिंग बंद, जानें वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HRTC: हिमाचल से दिल्ली जाने वाली एचआरटीसी बसों की ऑनलाइन बुकिंग बंद, जानें वजह
Sun, 16 Jul 2023 10:33 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 16 Jul 2023 10:33 AM IST
सार
एचआरटीसी के विभिन्न डिपुओं से दिल्ली जाने वाली बसों के लिए ऑनलाइन सीट बुकिंग बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
एचआरटीसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) के विभिन्न डिपुओं से दिल्ली जाने वाली बसों के लिए ऑनलाइन सीट बुकिंग बंद कर दी गई है। दिल्ली में यमुना नदी का पानी बढ़ने और कश्मीरी गेट बस स्टैंड पर जलभराव के कारण बसें वहां नहीं पहुंच पा रही हैं। दिल्ली बस स्टैंड से 37 किलोमीटर दूर सिंघु बॉर्डर तक ही बसें पहुंच पा रही हैं। इसलिए ऑनलाइन बुकिंग सुविधा बंद कर दी गई है। हिमाचल प्रदेश से दिल्ली के लिए करीब 130 बसें जाती हैं।
विज्ञापन
इसी तर्ज पर जिला हमीरपुर से कुल आठ बसें दिल्ली जाती हैं, जिनमें से वर्तमान में चार बसें ही जा रही हैं। एचआरटीसी के यातायात प्रबंधक अखिल अग्निहोत्री ने बताया कि फिलहाल दिल्ली के लिए ऑनलाइन बस बुकिंग सेवा बंद है। जो भी लोग दिल्ली जा रहे हैं, उन्हें बस स्टैंड या काउंटर पर ही टिकट उपलब्ध करवाया जाएगा। जो बसें दिल्ली के लिए रवाना हो रही हैं, वह सिंघु बॉर्डर तक ही पहुंच पा रही हैं। जब तक हालात सामान्य नहीं होते हैं और बस अड्डा बसों के लिए नहीं खोला जाता, तब तक बसें सिंघु बॉर्डर तक ही जाएंगी।
विज्ञापन