फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   online booking for devotees to pay obeisance at the chintpurni temple

ऑनलाइन बुकिंग पर 20-20 के जत्थों में श्रद्धालु कर सकेंगे मां चिंतपूर्णी में दर्शन

Sat, 29 Aug 2020 06:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, भरवाईं (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, भरवाईं (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 29 Aug 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
online booking for devotees to pay obeisance at the chintpurni temple
फाइल फोटो

पिछले पांच महीनों से बंद छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी को श्रद्धालुओं के लिए खोलने की मंदिर ट्रस्ट ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को ऑनलाइन बुकिंग करवानी होगी। इसके बाद 20-20 श्रद्धालुओं का समूह बनाकर मंदिर में दर्शन के लिए भेजा जाएगा। एक दिन में करीब 1000 से 1200 श्रद्धालु माता के दर्शन कर सकेंगे।

विज्ञापन


दो दिन पूर्व चिंतपूर्णी मंदिर खोलने को लेकर उपायुक्त संदीप कुमार की अधिकारियों और मंदिर प्रबंधन के साथ हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। शनिवार को चिंतपूर्णी सदन में मंदिर अधिकारी ओपी लखनपाल मां के दर्शन को लेकर व्यवस्था बनाने एवं स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। गौर हो कि प्रदेश सरकार ने भी पहली सितंबर से मंदिरों के कपाट खोलने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन


मंदिर अधिकारी ओपी लखनपाल ने बताया कि चिंतपूर्णी मंदिर में मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को ऑनलाइन बुकिंग करवानी होगी। उसके बाद ही भक्तों को मंदिर जाने की अनुमति होगी। ऑनलाइन पंजीकरण में बाकायदा श्रद्धालु की फोटो अंकित होगी। मंदिर अधिकारी ने बताया कि डीसी ऊना के आदेशों के बाद एक दिन में 1000 से 1200 श्रद्धालु ही मंदिर में माथा टेकने जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले 20 की संख्या में श्रद्धालुओं का ग्रुप मंदिर भेजा जाएगा, जब ये श्रद्धालु मंदिर माथा टेककर लौटेंगे तो अगला ग्रुप भेजा जाएगा। माता के दर्शन करने वालों को पहले चिंतपूर्णी सदन में आना होगा। यहां उनकी थर्मल स्क्रीनिंग होगी और सैनिटाइज किया जाएगा।


पूरी मेडिकल प्रक्रिया के बाद श्रद्धालुओं को माता रानी के दर्शनों को भेजा जाएगा। मंदिर में प्रसाद और कोई भी चीज चढ़ाने पर पाबंदी रहेगी। श्रद्धालु दानपात्र या ऑनलाइन चढ़ावा चढ़ाएंगे। मंदिर खोलने से एक दिन पहले डेमो किया जाएगा और सारी व्यवस्था का निरीक्षण एडीसी व एसडीएम अंब खुद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed