फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   one year extension to retired principal on post of deputy director inspection wing education department

शिक्षा विभाग: दोपहर को सेवानिवृत्ति, शाम को मिल गई एक साल की पुनर्नियुक्ति

Sun, 02 Apr 2023 12:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 02 Apr 2023 12:45 PM IST
सार

सेवानिवृत्त प्रिंसिपल जगदीश कौशल को पुनर्नियुक्ति देते हुए उपनिदेशक निरीक्षण विंग के पद का कार्यभार सौंपा है। प्रदेश शिक्षा विभाग के अतिरिक्त सचिव विनीत कपूर ने पुनर्नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है।

विज्ञापन
one year extension to retired principal on post of deputy director inspection wing education department
सेवानिवृत्ति समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह जिले में दो अधिकारियों को पुनर्नियुक्त किया गया है। शिक्षा विभाग के निरीक्षण विंग में तैनात प्रिंसिपल जगदीश कौशल की 31 मार्च दोपहर को सेवानिवृत्ति हुई। शाम को उन्हें एक साल के लिए पुनर्नियुक्त किया गया। खास बात यह है कि जगदीश कौशल के सेवानिवृत्ति समारोह में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू विशेष रूप से शामिल हुए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:- दाखिलों पर टिका 229 उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों का भविष्य
विज्ञापन


उन्होंने जगदीश कौशल को सेवानिवृत्ति पर शुभकामनाएं भी दीं। पिछले तीन साल से प्रधानाचार्य पद पर तैनात जगदीश हमीरपुर शिक्षा विभाग के निरीक्षण विंग में उपनिदेशक का कामकाज संभाल रहे थे। उपनिदेशक निरीक्षण विंग का पद भाजपा सरकार के समय से खाली है। पूर्व में अजय पटियाल उपनिदेशक के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। उनके जाने के बाद यह पद खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुक्खू सरकार ने भी नियमित तौर पर उपनिदेशक पद भरने के बजाय सेवानिवृत्त प्रिंसिपल जगदीश कौशल को पुनर्नियुक्ति देते हुए उपनिदेशक निरीक्षण विंग के पद का कार्यभार सौंपा है। प्रदेश शिक्षा विभाग के अतिरिक्त सचिव विनीत कपूर ने पुनर्नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है। साथ ही सरकार ने राज्य मेडिकल एजूकेशन में निदेशक के पद से सेवानिवृत्त डॉ. रमेश भारती को हमीरपुर स्थित डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य पद पर पुनर्नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है।

हालांकि, यह एक तरह की पदावनति (डिमोशन) है, क्योंकि निदेशक का पद प्रधानाचार्य से ऊंचा होता है, इस पद पर डॉ. रमेश भारती थे। प्रदेशभर के कर्मचारियों में इस तरह के पुनर्नियुक्ति का विरोध हो रहा है, लेकिन खुलकर सार्वजनिक मंच से सरकार के खिलाफ बोलने को कोई भी कर्मचारी या अधिकारी संघ तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed