फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   One women injured in shimla

नवबहार में करंट से महिला झुलसी अस्पताल में दाखिल

Thu, 24 Jun 2021 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
One women injured in shimla
हाइटेंशन तारों की चपेट में आने से हादसा, विद्युत बोर्ड के खिलाफ लोगों में आक्रोश
विज्ञापन

लोग बोले, शिकायत के बाद भी नहीं बदले बिजली तार
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के नवबहार में करंट लगने से एक महिला झुलस गई। महिला के दोनों हाथ बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना वीरवार सुबह की है। महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित यहां अपनी दो बेटियों के साथ रहती हैं।
वीरवार सुबह स्थानीय निवासी रीना चौहान भवन के ग्राउंड फ्लोर के पास झाड़ियों में फंसे अपने एक कपड़े को निकालने लगी इसी दौरान भवन के पास से गुजर रही 11 केवी हाइटेंशन तारों की चपेट में आ गई। महिला की जोर से चीखने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग एकत्रित हुए और महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना से लोगों में विद्युत बोर्ड के खिलाफ रोष है। इस घटना के बाद करीब दो घंटे तक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही। दस बजे के आसपास बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी संजय कुमार और विनोद ने बताया कि मोटो वर्ल्ड से जाखा स्थित ट्रांसफार्मर के लिए 11 केवी की हाइटेंशन तारें कई भवनों के पास से होकर गुजरती हैं। एमसी के माध्यम से बोर्ड को हाइटेेंशन तारों की जगह केबल तारें लगाने का प्रपोजल भेजा लेकिन अभी तक तारों को नहीं बदला गया। विद्युत बोर्ड के एसई लोकेश ठाकुर ने कहा कि मामला ध्यान में आया है। इस घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मौके पर अधिकारी भेजे थे। इसमें जल्द कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुके हैं यहां हादसे
स्थानीय निवासी डॉ. सुरजीत सिंह ने बताया कि दो साल पहले उनका पोता भी करंट की चपेट में आ गया था। कमरे के अंदर खिड़की से बच्चे ने किसी वस्तु से तारों को टच कर दिया था। इसके बाद उन्होंने विद्युत बोर्ड से हाइटेंशन तार को बदलने के लिए कई शिकायतें दीं लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। इन तारों से क्षेत्र के अन्य भवनों को भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed