{"_id":"62c724124fb71e41d34eb97f","slug":"one-student-missing-from-tutikandi-shimla-news-sml4145251115","type":"story","status":"publish","title_hn":"टुटीकंडी स्कूल से नौवीं कक्षा की छात्रा लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टुटीकंडी स्कूल से नौवीं कक्षा की छात्रा लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालिका आश्रम में रहती है किशोरी
स्कूल प्रबंधन ने बालूगंज थाने में दी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के टुटीकंडी स्थित एक स्कूल से चौदह वर्षीय छात्रा लापता हो गई है। छात्रा बालिका आश्रम से स्कूल गई थी और छुट्टी होने से कुछ समय पहले स्कूल से गायब हो गई। स्कूल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
शिकायत के मुताबिक नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा बिना कोई जानकारी दिए स्कूल से कहीं चली गई। इस बीच संभावित जगह पर तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। पुलिस ने जांच टीम गठित कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। एक महीने से किशोरी बालिका आश्रम में रह रही है।
आश्रम में करीब 88 किशोरियां हैं। इसमें 78 टुटीकंडी और 10 छात्राएं फागली स्कूल में पढ़ने जाती हैं। आश्रम के चार सिक्योरिटी कर्मी इन्हें स्कूल परिसर तक छोड़ने और लाने जाते हैं। लेकिन बुधवार करीब 3:26 बजे ही किशोरी स्कूल से निकल गई। इसके बाद स्कूल की अध्यापिका ललिता शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। वीरवार को पुलिस ने स्कूल में जाकर शिक्षकों सहित सहपाठियों के बयान दर्ज किए। बालूगंज थाना पुलिस ने संबंधित क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दी है। डीएसपी मुख्यालय कमल किशोर वर्मा ने बताया कि संबंधित थानों के अलावा पड़ोसी जिले के पुलिस थानों में भी इसकी सूचना दे दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द की किशोर को ढुंढ लिया जाएगा।
विज्ञापन
पहले भी एक बार गायब हो गई थी किशोरी
किशोरी ऊना जिला की रहने वाली है। इसके माता-पिता नहीं हैं। दादी ही इसका सहारा है। कुछ समय से किशोरी ऊना के ओपन शेल्टर में रह रही थी। किशोरी वहां से भी भाग गई थी। इसके बाद पुलिस उसे कश्मीर से ढुंढ कर लाई थी। जून माह में किशोरी को ऊना से शिमला लाया गया। तब से किशोरी टुटीकंडी स्थित बालिका आश्रम में रह रही है। स्कूल प्रबंधन ने स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे की विडियो फुटेज खंगाली तो उसमें छात्रा स्कूल के पिछले गेट से बाहर जाते हुए नजर आई है। कार्यकारी प्रधानाचार्य नीन सिंह ने बताया कि प्राथमिक स्कूल में नए टायलेट निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में वहां के बच्चे वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल का शौचालय का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस कारण स्कूल का पिछला गेट खुला रखा है।