{"_id":"5bd46f27bdec22699e086d4a","slug":"one-pilot-injured-after-death-of-two-paraglider-in-bir-billing","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो की मौत के बाद पैराग्लाइडर फिर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो की मौत के बाद पैराग्लाइडर फिर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 27 Oct 2018 07:29 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीड बिलिंग से उड़ान भरने का पैराग्लाइडिंग का खेल जानलेवा बनने लगा है। दो पायलटों की मौत के बाद शनिवार को दोपहर बाद चार बजे ऑस्ट्रिया मूल का विदेशी पायलट हेलमुट स्टेबर (59) बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गवाली पंचायत के पुंदल गांव के चतरहील जंगल में स्टेबर सुरक्षित स्थान पर लैंड करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन पैराग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्टेबर को चोटें आई हैं। इन्हें उपचार के लिए पधर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस उप अधीक्षक पधर मदनकांत शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पधर बाजार में ड्यूटी दे रहे कर्मियों राजमल और भगवान दास को तुरंत घटना स्थल पर रवाना किया।
विज्ञापन
पुलिस के जवानों ने ग्रामीणों सोमदेव, अर्जुन, राकेश जम्वाल, कृष्ण चंद की मदद से विदेशी पायलट को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना बीड़ बिलिंग स्थित इंफो सेंटर को दे दी गई है। मामले की जांच पुलिस थाना प्रभारी पधर संजीव कुमार कर रहे हैं।