फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   one person dies in van accident at rampur bushahr shimla

रामपुर में खाई में गिरी वैन, एक की मौत

Mon, 29 Oct 2018 04:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर Updated Mon, 29 Oct 2018 04:46 PM IST
विज्ञापन
one person dies in van accident at rampur bushahr shimla

नरैण पंचायत के बशड़ी गांव में सोमवार सुबह वैन खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह तीन लोग वैन नंबर एचपी 10 बी 2771 में सवार होकर रामपुर से चिड़गांव (रोहड़ू) की ओर जा रहे थे। नरैण पंचायत के बशड़ी गांव के पास सुबह करीब 6:30 बजे चालक के अचानक नियंत्रण खोने से वैन दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे जा गिरी।
विज्ञापन


इस हादसे में दिनेश (32), पुत्र करम दास, गांव पेजा चिड़गांव, तहसील रोहड़ू, जिला शिमला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो अन्य लोग सुरक्षित हैं। हादसे की सूचना संदीरा, पत्नी संजीव कुमार गांव बशड़ी ने पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से मृतक को घटनास्थल से बाहर निकाला गया। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि वैन हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि वैन में सवार दो अन्य लोग सुरक्षित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed