फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   one person died in road accident at kumarsain shimla

सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल

Wed, 05 Jun 2019 08:53 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुमारसैन (रामपुर बुशहर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुमारसैन (रामपुर बुशहर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Jun 2019 08:53 PM IST
विज्ञापन
one person died in road accident at kumarsain shimla

पुलिस थाना कुमारसैन के तहत आने वाली किंगल- बड़ागांव सड़क पर मंगलवार रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया है। वहीं मामला दर्ज कर पुलिस हादसे की छानबीन में जुट गई है।  

विज्ञापन


 पुलिस थाना कुमारसैन से मिली जानकारी के मुताबिक किंगल-बड़ागांव सड़क पर मंगलवार रात करीब 8:30 बजे एक कार एचपी 06 ए 5298 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। झिगथड़ी नामक स्थान पर चालक के नियंत्रण खोने से कार गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


इस हादसे में चालक जय चंद, पुत्र स्व. प्यारे लाल गांव सपैला, डाकघर बड़ागांव, तहसील कुमारसैन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में एक अन्य व्यक्ति राजेंद्र कुमार, पुत्र स्व. कृष्ण लाल, गांव करयाली (कठीण) डाकघर भरेड़ी, तहसील कुमारसैन जख्मी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल को कुमारसैन अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। हादसे की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कुमारसैन से पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल से मृतक और घायल को बाहर निकाला।


पुलिस मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन में जुट गई है। वहीं इस संबंध में डीएसपी अभिमन्यु वर्मा के अनुसार कार हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और एक अन्य घायल हो गया है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस हादसे की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed