{"_id":"5a2015e04f1c1b8e698beff8","slug":"one-person-died-in-fire-accident-at-kullu-banjar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बंजार में आग से घर राख, अंदर खाना बना रहा व्यक्ति जिंदा जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंजार में आग से घर राख, अंदर खाना बना रहा व्यक्ति जिंदा जला
ब्यूरो/अमर उजाला, बंजार (कुल्लू)
Updated Thu, 30 Nov 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंजार उपमंडल की चकुरठा पंचायत के काउधार में वीरवार दोपहर करीब एक बजे दो कमरों का डेढ़ मंजिला मकान आग से राख हो गया। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि चुनी लाल (55) भीतर खाना बना रहे थे। उन्हें बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला और आग में जिंदा जल गए। आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
निचली मंजिल में रहता था चुनी लाल
चकुरठा पंचायत की प्रधान ममता देवी, स्थानीय निवासी रोशन लाल, हुकम राम, राम सिंह और सोहन लाल ने बताया कि डेढ़ मंजिला मकान की निचली मंजिल में चुनी लाल पुत्र किशन चंद रहता था।
एसडीएम बंजार अपूर्व देवगन ने बताया कि नायब तहसीलदार बंजार फील्ड कानूनगो, पटवारी व पुलिस दल को मौके के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा।
एसडीएम बंजार अपूर्व देवगन ने बताया कि नायब तहसीलदार बंजार फील्ड कानूनगो, पटवारी व पुलिस दल को मौके के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा।