फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   one person died due to fire in house and 250 apple plants burnt

आग का तांडवः दो मंजिला मकान में जिंदा जला मालिक, चंबा में सेब के 250 पौधे जले

Thu, 11 Jan 2018 10:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कोटखाई (रोहड़ू)/तीसा (चंबा)
अमर उजाला ब्यूरो, कोटखाई (रोहड़ू)/तीसा (चंबा) Updated Thu, 11 Jan 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
one person died due to fire in house and 250 apple plants burnt

शिमला के रोहडू और चंबा में आग का तांडव देखने को मिला। रोहडृ में दो मंजिला मकान के साथ मालिक भी जिंदा जल गया। जबकि चंबा में आग से सेब के पौधे तबाह हो गए। 

विज्ञापन


क्यारवी पंचायत के गलेंया गांव में मंगलवार को दोमंजिला मकान में आग लगने से मकान मालिक जिंदा जल गया। मकान पर रात करीब दस बजे आग लगी। आस पास के लोग धुआं देख मौके पर दौड़े और आग बुझाने का प्रयास किया। मकान में सो रहा झींवरा राम (55) बाहर नहीं निकल पाया। 
विज्ञापन


इससे वह जिंदा ही जल गया। घर पर परिवार के सदस्य मौजूद नहीं थे। झींवरा राम के दो बेटियां और एक बेटा है। पत्नी लीला देवी बेटी के घर गई थी। बेटा भी मेहमाननवाजी के लिए गया था। घर पर झींवरा राम ही मौजूद था। मंगलवार रात करीब दस बजे मकान को आग लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लकड़ी का मकान होने के कारण आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। आसपास के लोगों ने धुआं देखा तो तुरंत दौड़े चले आए। इसी बीच परिजनों को भी सूचना दे दी गई। अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया। आग के आगे लोगों के प्रयास नाकाफी साबित हुए। 

बेटे की शादी की देनी थी रिसेप्शन

one person died due to fire in house and 250 apple plants burnt

अग्निशमन विभाग के वाहन भी देरी से पहुुंचे तब तक मकान जल कर राख हो गया था। मकान में सो रहा झींवरा राम भी बाहर नहीं निकल सका और जिंदा जलकर मौत हो गई।

जुब्बल कोटखाई के विधायक नरेंद्र बरागटा ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह ही प्रशासन को मौके पर जाकर प्रभावितों को राहत देने के निर्देश दे दिए गए थे। कहा कि प्रभावित परिवार की हर संभव सहायता की जाएगी।

बेटे की शादी की रिसेप्शन के लिए मकान की मरम्मत करवाई जानी थी। झींवरा राम ने पिछले कल हल मिस्त्री को बुलाया था और उसे समझाया कि किस तरह से घर की मरम्मत करनी है। लेकिन मंगलवार रात को अचानक घर में आग लग गई और इसमें झींवरा राम की जलकर मौत हो गई।

साथ लगते मकान को भी आंशिक नुकसान

one person died due to fire in house and 250 apple plants burnt

गलेंया गांव में मकान को लगी आग के कारण साथ लगते श्याम लाल के घर को भी आंशिक नुकसान हुआ है। आग से राख हुए मकान के पांच कमरे पूरी तरह जल गए हैं। प्रशासन ने दस लाख के नुकसान का अनुमान लगाया है।

प्रभावितों को दी फौरी राहत
तहसीलदार कोटखाई विद्याधर नेगी ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। दो मंजिला मकान पुरी तरह से जल चुका है। प्रभावित परिवारों को 45 हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है। तिरपाल, कंबल और राशन सामग्री भी उपलब्ध करवाई गई है। 

घड़ेल में सेब के बगीचे में आग

one person died due to fire in house and 250 apple plants burnt

चुराह उपमंडल की कलहेल के गांव घड़ेल में सेब के बगीचे में आग लग गई। इससे करीब 250 सेब के पौधे जलकर राख हो गए। यह हादसा बुधवार को सुबह के समय पेश आया। बगीचा स्थानीय निवासी जसवंत सिंह का है। हालांकि अभी तक बगीचे में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

स्थानीय पंचायत प्रधान ने प्रशासन को इस बारे में सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पटवारी ने मौका किया और इसकी रिपोर्ट तैयार कर ली है। प्रभावित जसवंत सिंह ने बताया कि बीते दिनों बगीचे में गुड़ाई का काम चल रहा रहा था। मगर बुधवार सुबह के समय उन्हें बगीचे में आग लगने की सूचना मिली।

सभी ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आग बुझाने के भरसक प्रयास किए। मगर आग इतनी ज्यादा फैल चुकी थी कि आग पर ग्रामीण नियंत्रण नहीं पा सके और आग पूरा बगीचा खाक कर ही थमी। गौरतलब है कि मंगलवार को भी चुराह इलाके में हुए अग्निकांड में गौशाला में बंधे 15 पशुओं की मौत हो गई थी।

बगीचा जल जाने से कमाई का साधन खत्म

one person died due to fire in house and 250 apple plants burnt

पिछले दो दिनों से यहां लगातार अग्निकांड के मामले सामने आ रहे हैं। प्रभावित जसवंत सिंह ने बताया कि वह बागवानी कर ही परिवार का पालन पोषण करता है। मगर अब सेब का बगीचा जल जाने से उसका कमाई का साधन भी खत्म हो गया है।

स्थानीय पंचायत प्रधान देसराज का कहना है कि इस बारे में सूचना मिली थी। मौके पर जाकर आग बुझाने के प्रयास किए गए। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उचित मुआवजा प्रभावित को प्रदान किया जाए।

नायब तहसीलदार सुधीर कुमार ने बताया कि इस बारे में सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पटवारी को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed