फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   One More Dies of Swine Flu in Himachal, Toll Rises to six.

हिमाचल में स्वाइन फ्लू का कहर जारी, छठी मौत

Thu, 26 Feb 2015 08:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 26 Feb 2015 08:55 AM IST
विज्ञापन
One More Dies of Swine Flu in Himachal, Toll Rises to six.

हिमाचल में स्वाइन फ्लू का कहर जारी है। प्रदेश में वीरवार को स्वाइन फ्लू से छठी मौत हो गई है। स्वाइन फ्लू से पीड़ित सोलन के एक व्यक्ति (64) ने शाम को आईजीएमसी में दम तोड़ दिया। इन्हें बीते दिन ही आईजीएमसी में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


सीरियस होने के कारण वेंटिलेटर पर रखा गया था। सैंपल जांच में इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इससे पहले कुल्लू, बिलासपुर, कांगड़ा एवं सोलन जिलों में स्वाइन फ्लू से मौतें हो चुकी है। सोलन में यह दूसरी मौत है।
विज्ञापन


इसी बीच, वीरवार को प्रदेश में स्वाइन फ्लू से पीड़ित लोगों की संख्या 31 हो गई, जबकि कुल 122 मरीज संदिग्ध हैं। आईजीएमसी में वीरवार को स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक अन्य मरीज (48) शिमला सुन्नी से इलाज के लिए लाया गया। इसे आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed