{"_id":"610832c2fb22b210435a95d9","slug":"one-more-coronavirus-vaccine-passes-in-trial-in-cdl-kasauli-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन: सीडीएल कसौली में एक और कोरोना वैक्सीन परीक्षण में पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: सीडीएल कसौली में एक और कोरोना वैक्सीन परीक्षण में पास
Tue, 03 Aug 2021 02:26 AM IST
Krishan Singh
आदित्य सोफत, अमर उजाला, सोलन
आदित्य सोफत, अमर उजाला, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 03 Aug 2021 02:26 AM IST
सार
सेंट्रल ड्रग्स लेबोरेट्री (सीडीएल) कसौली में स्वदेशी कोविड वैक्सीन जीकॉव-डी की जांच के बाद तीसरे चरण में ट्रायल के लिए बैच जारी कर दिए गए हैं। सीडीएल की वेबसाइट पर भी इसकी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
सीडीएल कसौली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वदेशी कोविड वैक्सीन जीकॉव-डी के बाद भारत में फ्रांसीसी फार्मा कंपनी सनोफी की वैक्सीन भी परीक्षण में पास हो गई है। सेंट्रल ड्रग्स लेबोरेट्री (सीडीएल) कसौली में जांच के बाद तीसरे चरण में ट्रायल के लिए बैच जारी कर दिए गए हैं। सीडीएल की वेबसाइट पर भी इसकी जानकारी दी गई है। जारी किए गए बैच से 18 वर्ष से अधिक आयु के वॉलंटियर्स पर इसका अध्ययन होगा। यह अध्ययन लगभग 35 हजार से अधिक लोगों पर किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए अमेरिका, एशिया, अफ्रीका और लेटिन अमेरिका सहित कई देशों में साइट का चयन किया गया है। तीसरे चरण का ट्रायल पूरा होने के बाद कंपनी फिर दवा महानियंत्रक (डीसीजीआई) को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद विषय विशेषज्ञ समिति पूरा अध्ययन कर अंतिम निर्णय लेगी। सकारात्मक परिणाम आने पर कंपनी वैक्सीन को बाजार में उतारेगी। हालांकि, इससे पहले भी वैक्सीन को परीक्षण के लिए सीडीएल कसौली को भेजना होगा।
विज्ञापन