फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   one kilogram silver article offered at Chintpurni Temple Una Himachal Pradesh

NRI भक्त ने मां को अर्पित किया 1 किलो 22 ग्राम चांदी का छत्र

Tue, 19 Sep 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चिंतपूर्णी (ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, चिंतपूर्णी (ऊना) Updated Tue, 19 Sep 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
one kilogram silver article offered at Chintpurni Temple Una Himachal Pradesh

विश्वविख्यात मां चिंतपूर्णी मंदिर के प्रति भक्तों में अथाह आस्था है। मां के चरणों में श्रद्धालु दिल खोलकर चढ़ावा चढ़ा रहे हैं। अमेरिका में रहने वाले एक श्रद्धालु ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में 1 किलो 22 ग्राम चांदी का छत्र मां को अर्पित किया है। मूलत: पंजाब के जालंधर निवासी रामपाल अमेरिका में रहते हैं।

विज्ञापन


उक्त श्रद्धालु मां चिंतपूर्णी के दरबार में अमेरिका से हर वर्ष मां के चरणों में हाजिरी लगाने पहुंचते हैं और हर साल मां के दरबार में छत्र अर्पित करते हैं। मंदिर के पुजारी सन्नी संदीप कालिया ने बताया कि रामपाल ने उक्त छत्र चढ़ाया है।
विज्ञापन


मंदिर में चढ़ाए गए इस छत्र की कीमत बाजार में 53 हजार के करीब बताई जा रही है। इससे पहले भी कई श्रद्धालु मां के दरबार में सोने और चांदी के कई आभूषण चढ़ाते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालु हर वर्ष मां के दरबार में मन्नत पूरी होने पर मां के चरणों में हाजिरी लगाने पहुंचते हैं। श्रद्धालु रामपाल ने बताया कि अमेरिका में रहते हुए मां का आशीर्वाद उन पर है।


जब भी वह मां को याद करते हैं तो मां उनकी मुराद को पूरा करती हैं। उधर, मंदिर अधिकारी प्रेम शर्मा ने मंदिर में एक किलो 22 ग्राम चांदी का छत्र चढ़ाए जाने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed