{"_id":"5e68ba728ebc3eeb4d7aa7c3","slug":"one-killed-one-injured-by-falling-rocks-in-chamba-in-himachal-prdaesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में जा रहे दो भाइयों पर गिरे पत्थर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में जा रहे दो भाइयों पर गिरे पत्थर, एक की मौत
Wed, 11 Mar 2020 03:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 11 Mar 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क निर्माण कार्य के दौरान दो भाइयों पर पत्थर गिरने से एक की मौत हो गई। दोनों शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने इस मामले में लापरवाह जेसीबी चालक समेत ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान 52 वर्षीय मान सिंह पुत्र टिटू राम गांव कलवारा डाकघर बकाण के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जर्म सिंह ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए थाना गांव जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े दस बजे बकाण-धरवेटा संपर्क मार्ग पर कथेटू नाला पहुंचने पर सड़क से ऊपर जेसीबी कटिंग के कार्य में लगी हुई थी। उन्होंने जेसीबी चालक को रुकने का इशारा किया। इसके बावजूद चालक कार्य में लगा रहा। इतने में पहाड़ी से मलबे के साथ पत्थर गिरे।
विज्ञापन
जर्म सिंह ने बताया कि उसने भाग कर जान बचाई। जबकि, पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से उसका भाई मान सिंह सड़क से 200 मीटर नीचे जा गिरा। मान सिंह के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण और वह नीचे उतरा। सड़क से नीचे ढलान होने पर घायल मान सिंह को पीठ पर उठाकर रस्सी के सहारे सड़क तक पहुंचाया गया। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।
विज्ञापन
मगर यहां पर चिकित्सकों ने मान सिंह को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इसके साथ ही मृतक के भाई के बयान के आधार पर काम करवा रहे ठेकेदार युद्घवीर, जेसीबी चालक राजकुमार निवासी कांगड़ा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।