{"_id":"58fded764f1c1b9228c0bf7c","slug":"one-killed-in-truck-accident-at-gambarpul-solan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू होकर गंबरपुल से गिरा ट्रक, एक की मौत, दो लोग घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू होकर गंबरपुल से गिरा ट्रक, एक की मौत, दो लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, सुबाथू (सोलन)
Updated Tue, 25 Apr 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के सोलन जिला के कुनिहार मार्ग पर गंबरपुल के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत और दो अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सोलन अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
हादसा सोमवार दोपहर करीब एक बजे हुआ। वाहन पशुचारा लेकर सुबाथू से कुनिहार की तरफ जा रहा था। पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब एक बजे ट्रक गंबरपुल के पास पहुंचा। अचानक मोड़ काटते ही ट्रक अनियंत्रित हो गया। पुल के किनारे लगी रेलिंग से ट्रक टकराया और नीचे खड्ड में लुढ़क गया।
विज्ञापन
ट्रक गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना 108 और पुलिस चौकी सुबाथू को दी गई। जब तक सहायता पहुंचती स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पंचायत प्रधान पंकज कुमार और उपप्रधान प्रेम कुमार ने बचाव कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन
ट्रक चालक पवन कुमार पुत्र अर्जननाथ निवासी राजपुरा (35) की मौके पर ही मौत हो गई थी। घायलों में अवेश निवासी राजपुरा और किशोरी लाल निवासी अर्की को सोलन अस्पताल उपचार के लिए भर्ती करवाया है। बताया जा रहा है कि घायल किशोरी लाल ने सुबाथू से ट्रक में लिफ्ट ली थी। एसपी अंजुम आरा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।