{"_id":"5d87694c8ebc3e014472130c","slug":"one-killed-in-tractor-accident-in-kullu-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू के पलाहच में ट्रैक्टर पलटा, दबने से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू के पलाहच में ट्रैक्टर पलटा, दबने से एक की मौत
Sun, 22 Sep 2019 06:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंजार (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंजार (कुल्लू)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 22 Sep 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल बंजार के तहत आने वाले पलाहच में शनिवार देर रात पलाहच-कलवारी-रंभी सड़क निर्माण कार्य में लगा एक ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से एक व्यक्ति की मौत और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे में घायलों का बंजार अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस जानकारी के अनुसार पलाहच-कलवारी-रंभी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
इसमें काम कर रहे चार मजदूर शनिवार देर रात को ट्रैक्टर नंबर एचपी 34 बी-1810 में अपने क्वार्टर की ओर लौट रहे थे। इस दौरान पलाहच के पास ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया, जिससे वह सड़क से नीचे पलट गया। ट्रैक्टर में सवार दीपक परियाल (18) पुत्र छवि लाल निवासी गांव शांतिटोल, आचल भेरी नेपाल, भीम बहादुर (50) पुत्र रविन बहादुर नेपाल और सूरज (21) पुत्र एकराज नेपाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि प्रकाश साही ट्रैक्टर के नीचे ही दब गया। बड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे आए मजदूर को निकाला गया।
विज्ञापन
घायलों को बंजार अस्पताल लाया गया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। प्रकाश साही पुत्र मन बहादुर निवासी नेपाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर सड़क के कार्य में लगाया गया था। सभी मजदूर नेपाल के रहने वाले थे। डीएसपी बंजार बिन्नी मिन्हास ने हादसे की पुष्टि की।
विज्ञापन
कहा कि पलाहच के पास ट्रैक्टर पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इसके अलावा तीन लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।