फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   one killed in car accident in sundernagar in mandi himachal pradesh

Mandi Accident: कार हादसे में तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

Sat, 25 Feb 2023 05:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 25 Feb 2023 05:46 PM IST
सार

घर के निकट पहुंचे तो मनोज कार को मोड़ने लगा। इसी दौरान मोड़ काटते समय वह नियंत्रण खो बैठा और कार खाई में जा गिरी।

विज्ञापन
one killed in car accident in sundernagar in mandi himachal pradesh
ढांक में गिरी कार। - फोटो : संवाद

विस्तार

उपमंडल की चांबी पंचायत में शुक्रवार रात कार हादसे ने तीन बेटियों के सिर से पिता का साया छीन लिया। हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। ज्वाला गांव के मनोज कुमार दोस्त के साथ उसकी कार में शुक्रवार दोपहर जयदेवी की तरफ गए थे। रात करीब 12 बजे वे घर लौट रहे थे। टेक चंद की आल्टो कार को मनोज ही चला रहा था।

विज्ञापन


जब वह घर के निकट पहुंचे तो मनोज कार को मोड़ने लगा। इसी दौरान मोड़ काटते समय वह नियंत्रण खो बैठा और कार खाई में जा गिरी। कार के ढांक में गिरने से हुई आवाज से आसपास के ग्रामीण जाग गए और वे घटनास्थल की ओर भागे। खाई में उतरे तो कार में दो लोगों को गंभीर अवस्था में पाया।
विज्ञापन


दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान मनोज कुमार की मौत हो गई। हादसे में टेकचंद गंभीर रूप से घायल है। चांबी पंचायत के पूर्व प्रधान दिलीप ठाकुर ने बताया कि दो वर्ष पहले ही कोरोना काल में नहर में गिरने से मनोज के पिता गोबिंद राम की मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेवारी मनोज पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज की तीन छोटी-छोटी बेटियां है। बीपीएल परिवार से संबंधित मनोज के घर में अब बूढ़ी मां और पत्नी पर तीन बेटियों के लालन-पालन की जिम्मेदारी आ गई है। परिवार के पास अब आमदनी का कोई रास्ता नहीं है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मनोज के परिवार की हालत को देखते हुए उन्हें हरसंभव आर्थिक सहायता दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed