{"_id":"65644de1f9bfdf6e770f6333","slug":"one-killed-as-car-crashes-into-bike-in-una-himachal-pradesh-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una Accident: ऊना के घालूवाल में कार और बाइक की टक्कर, एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una Accident: ऊना के घालूवाल में कार और बाइक की टक्कर, एक की मौत, एक घायल
Mon, 27 Nov 2023 02:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 27 Nov 2023 02:13 PM IST
सार
घालूवाल से झलेड़ा सड़क मार्ग पर बाइक सवार चालक ने ओवरटेक करने के चक्कर में आगे से आ रही एक कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
कार और बाइक की टक्कर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
थाना हरोली के तहत घालूवाल में सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चालक का नाम जमील मुहम्मद, वासी ढिलवां कपूरथला, पंजाब तथा मृतक का नाम किशोर कुमार (44), पुत्र विजय कुमार, निवासी ढिलवां कपूरथला पाया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार घालूवाल से झलेड़ा सड़क मार्ग पर बाइक सवार चालक ने ओवरटेक करने के चक्कर में आगे से आ रही एक कार को टक्कर मार दी। कार में होशियारपुर के रहने वाले चैन सिंह और मोनिका बैठे थे। दोनों ऊना से होशियारपुर की ओर जा रहे थे। बाइक सवार धार्मिक स्थल पीरनिगाह से होशियारपुर की तरफ जा रहे थे। बाइक चालक के साथ पीछे एक व्यक्ति भी सवार था जो मौके गिर गया। गंभीर चोटें लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ऊना भेजा। थाना प्रभारी हरोली सुनील संख्यान ने बताया कि बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन