{"_id":"7990389951558f9af27387318d91e9bb","slug":"one-died-in-accident-near-solan-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच पर टैंकर पलटा, एक की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच पर टैंकर पलटा, एक की मौत, एक गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
Updated Mon, 04 Jan 2016 06:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ बद्दी-राष्ट्रीय मार्ग पर मलपुर गांव के समीप एक टैंकर के पलटने से उसमें सवार क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया है। जख्मी हालत में चालक को बद्दी सीएचसी में भर्ती किया गया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
यह हादसा रविवार मध्यरात्रि एक बजे का है। नालागढ़ से एक टैंकर बद्दी की ओर आ रहा था कि मलपुर गांव के समीप अचानक दूसरी ओर एक अन्य वाहन आ गया। उसे बचाने के चक्कर में जैसे चालक अवदेश ने ब्रेक मारी तो स्पीड में चल रहा टैंकर घूम गया और सड़क के किनारे पलट गया।
विज्ञापन
ट्रक में चालक अवदेश के अलावा क्लीनर विजय (23) पुत्र संतोष कुमार भी सवार था। विजय उत्तर प्रदेश राज्य के फिरोजाबाद शहर के बड़ी चपेती मोहल्ले का रहने वाला था। घायलों को बद्दी सीएचसी लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने क्लीनर को मृत घोषित कर दिया गया जबकि चालक चिकित्सालय में भर्ती है।
विज्ञापन
एसबी बिशेर सिंह ने बताया कि यह हादसा ट्रक चालक अवदेश की लापरवाही के चलते हुआ है। चालक तेज रफ्तारी में होने से टैंकर पर काबू नहीं रख सका और अचानक ब्रेक लगने से ट्रक अनियंत्रित हो कर पलट गया जिससे क्लीनर की मौत हुई है। पुलिस ने धारा 279, 337 व 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।