फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   one died in a car accident in sundernagar himachal

गहरी खाई में गिरी कार, वृद्ध महिला की मौत, तीन घायल

Sun, 30 Dec 2018 12:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 30 Dec 2018 12:19 PM IST
विज्ञापन
one died in a car accident in sundernagar himachal
 चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर कांगू के पास शुक्रवार रात एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार एक वृद्ध महिला की मौत हो गई जबकि सवार तीन लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


सभी रिवालसर क्षेत्र के रहने वाले हैं और एक ही परिवार के सदस्य हैं। किसी काम से परिवार शिमला से वापस आ रहा था। घायलों को नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में भर्ती किया गया है। महिला के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


महिला चालक की नानी बताई जा रही है। हादसा देर रात करीब 12 बजे हुआ है। तक महिला की पहचान कृष्णा देवी (75) के रूप में हुई है जबकि हादसे में कार चालक रिवालसर निवासी रोहित वर्मा, उसकी पत्नी नीलम वर्मा तथा रिश्तेदार जय कुमार घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार ने रात को कांगू में खाना खाया

one died in a car accident in sundernagar himachal

पुलिस के अनुसार परिवार ने रात को कांगू में खाना खाया। वहीं से चालक की नानी कृष्णा देवी भी रिवालसर आने के लिए कार में चढ़ी। अभी महज दो किमी का सफर ही तय हुआ था कि कार खाई में जा गिरी और कृष्णा देवी की मौत हो गई।

थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस हादसे में कार में सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां जांच के उपरांत चिकित्सकों ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed