फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   one died and two injured in a pickup accident in chamba himachal

पिकअप लुढ़की, 19 वर्षीय युवक की मौत, दो घायल

Sat, 02 Feb 2019 04:44 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुरंगानी(चंबा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुरंगानी(चंबा) Published by: ashok chauhan Updated Sat, 02 Feb 2019 04:44 PM IST
विज्ञापन
one died and two injured in a pickup accident in chamba himachal

चंबा-तीसा मार्ग पर कंदला नामक स्थान के समीप एक पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हुए है। यहा हादसा देर रात को पेश आया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन


हादसे में मृतक की पहचान अभिषेक (19) पुत्र पुनी चंद निवासी गांव व डाकघर लिग्गा के रूप में हुई। हादसे में घायल जितेंद्र(30) पुत्र सतो राम गांव लिग्गा, गोविंद सिंह पुत्र कृपा राम निवासी गांव लिग्गा तहसील सलूणी जिला चंबा का उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।वहीं प्रशासन ने म़ृतक के परिजनों को दस हजार व घायलों को पांच-पांच हजार रूपये फौरी राहत जारी कर दी है।        
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार अलसुबह मृतक युवक अभिषेक, जितेंद्र पुत्र सतो राम और गोविंद सिंह पुत्र किरपा राम  एक अप्लाइड फॉर पिकअप में एयरटेल कंपनी का सामान लेकर बिलासपुर से लिग्गा की तरफ जा रहे थे।

पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई

जब पिकअप वाहन कंदला से एक किलोमीटर पीछे पहुंचे तो अचानक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। गोविंद और जितेंद्र सड़क से कुछ ही दूरी पर वाहन से छिंटक कर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

जबकि अभिषेक वाहन के साथ ही नीचे खाई में लुढ़क गया। आस-पास के लोगों ने गाड़ी को गिरता देख दोनों घायलों को निकाल कर तुरंत मेडीकल कॉलेज पहुंचाया। लेकिन लोगों को अभिषेक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। वहीं मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और दोनों घायलों के बयान कलमबद्ध किए। इस दौरान उन्होंने वाहन में अभिषेक के होने की बात कही। जब घटनास्थल पर सर्च अभियान चलाया गया तो वाहन से  कुछ ही दूरी पर अभिषेक का शव बरामद हुआ।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।

वहीं प्रशासन की और से तहसीलदार चंबा द्वारा मृतक के परिजनों को दस हजार और गंभीर रूप से घायल हुए दोनों मरीजों को पांच-पांच हजार रूपये की राशि सहायता स्वरूप प्रदान की है।  

एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस हादसे में एक युवक की मौत हुई है। जबकि दो लोग घायल हुए है। कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed