{"_id":"5b3a0d574f1c1b214d8b9a6b","slug":"one-died-and-three-injured-in-a-car-volvo-bus-collision-at-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोल्वो और कार में जोरदार टक्कर, एक की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोल्वो और कार में जोरदार टक्कर, एक की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
Updated Tue, 03 Jul 2018 08:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर कनैड के पास दिल्ली से मनाली जा रही वोल्वो बस की मंडी की तरफ आ रही कार से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार चिकित्सक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। उन्हें सुंदरनगर अस्पताल से मंडी रेफर किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस दौरान मार्ग पर करीब एक घंटे जाम की स्थिति रही। पुलिस ने क्षतिग्र्रस्त वाहनों को हटाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त डॉ. दलीप मिश्रा (57) पुत्र देवी प्रसाद मिश्रा निवासी एबी रोड, मुरैना मध्य प्रदेश के रूप में की है।
विज्ञापन
घायलों की पहचान सुमन (30) पत्नी डॉ. दलीप मिश्रा, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव विवेक गोस्वामी (31) पुत्र योगेश गोस्वामी निवासी किला गेट ग्वालियर, मध्य प्रदेश और टैक्सी चालक सूरजमणी (45) पुत्र जगलू निवासी कुलाहण तहसील धर्मपुर जिला मंडी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि टैक्सी मनाली से हायर की गई थी। दंपती मनाली घूमने के बाद दिल्ली की ओर जा रहा था। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।