पहाड़ी से टकराई एंबुलेंस, मासूम की मौत, चार घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की सैंज घाटी में ब्रेक फेल होने पर 108 एंबुलेंस पहाड़ी से जा टकराई। हादसे में बच्चे की मौत हो गई, जबकि एंबुलेंस स्टाफ समेत चार अन्य लोग घायल हो गए हैं।
हादसे के बाद बच्चे को नाजुक हालत में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया था, लेकिन मंडी के नेरचौक के पास बच्चे ने दम तोड़ दिया। हादसे के दौरान एंबुुलेंस चालक, मेडिकल स्टाफ और मृतक बच्चे के माता-पिता को हल्की चोटें आई हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह सैंज अस्पताल से 108 एंबुलेंस कनौन गांव में बीमार एक छह माह के बच्चे को लेने गई थी। बच्चे को लेकर सैंज अस्पताल आ रही एंबुलेंस की शलवाड़ के पास अचानक ब्रेक फेल हो गई।
हादसे में ये लोग हुए घायल
ब्रेक न लगने के कारण चालक ने सूझबूझ से काम लेते हुए एंबुलेंस को पहाड़ी से टकरा दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया लेकिन एंबुलेंस में छह माह के बच्चे आयुष पुत्र विजय कुमार गांव कनौन गंभीर रूप से घायल हो गया।
इसके अलावा एंबुलेंस चालक, 108 में तैनात ईएमटी नेहा समेत आयुष की माता ममता और पिता विजय भी घायल हो गए। बाद में बच्चे को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल पहुंचाया गया।यहां से सीटी स्कैन और अन्य उपचार करने के बाद बच्चे को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई है।
पुलिस चौकी सैंज के प्रभारी नारायण सिंह ने बताया कि हादसा वीरवार को उस वक्त हुआ जब 108 एंबुलेंस एक बच्चे को सैंज अस्पताल लेकर आ रही थी। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस की ब्रेक फेल होने की तकनीकी रूप से जांच की जा रही है।