फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   one crore defamation claim on false Comments on social media

सोशल मीडिया में टिप्पणी पर एक करोड़ का मानहानि दावा

Tue, 09 Jul 2019 12:02 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 Jul 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
one crore defamation claim on false Comments on social media

हिमाचल राज्य लोक सेवा आयोग की एक सदस्य ने देवाशीष भट्टाचार्य पर सोशल मीडिया के माध्यम से उनके खिलाफ झूठे व आधारहीन आरोप लगाने पर हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर कराया है।

विज्ञापन


वादी द्वारा प्रतिवादी के खिलाफ  दायर मुकदमे में एक करोड़ रुपये के मुआवजा की मांग की गई है। हाईकोर्ट ने वादी की याचिका पर प्रतिवादी को 22 अगस्त के लिए नोटिस जारी किया है। मामले पर सुनवाई 22 अगस्त को होगी।
विज्ञापन


वादी के अनुसार लोक सेवा आयोग में सदस्य के तौर पर नियुक्ति के बाद लगातार उन पर फेसबुक एवं अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से गैर जिम्मेदाराना व अभद्र टिप्पणियां की गईं। कई महीनों तक फेसबुक पर इन टिप्पणियों का क्रम जारी रहा जिससे उनकी छवि को आघात पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वादी का आरोप है कि प्रतिवादी ने जानबूझकर उनके परिवार को बदनाम करने की कोशिश की। वादी के अनुसार समाज में उनकी अच्छी-खासी प्रतिष्ठा है।

देवाशीष भट्टाचार्य ने सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की इसलिए प्रतिवादी के खिलाफ एक करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दायर किया गया है। राज्य लोकसेवा आयोग की इस सदस्य की नियुक्ति मौजूदा सरकार में ही हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed