फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   One child and five person died due to corna

दो साल की बच्ची समेत पांच की मौत

Mon, 24 Jan 2022 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
One child and five person died due to corna
बच्ची का हार्ट का भी हुआ था ऑपरेशन, जिले में सोमवार को कोरोना के 206 नए मामले मामले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। आईजीएमसी में कोरोना संक्रमित 5 मरीजों की मौत हो गई है। इनमें दो साल की एक बच्ची और 22 साल का एक युवक भी शामिल है। पांच मौतें होने से अस्पताल में हड़कंप मचा हुआ है। इसके अलावा जिले से कोरोना के 206 नए मामले आए हैं।
बताया जा रहा है कि रामपुर के खोपड़ी गांव की दो साल की बच्ची का हार्ट का ऑपरेशन भी हुआ था। इसके बाद वह कोरोना संक्रमित हो गई। गंभीर हालत के चलते सोमवार को बच्ची की मौत हो गई। इसके अलावा कुल्लू के रहने वाले 22 साल के युवक को भी हेड इंजरी के चलते 22 जनवरी को आईजीएमसी लाया गया था। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव थी। आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा था इसी दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा ठियोग की रहने वाली 58 साल की महिला की भी मौत हुई है। वह कोविड पॉजिटिव होने के अलावा किडनी की बीमारी से पीड़ित थी।
विज्ञापन

शाहपुर (कांगड़ा) की 46 वर्षीय महिला, निरमंड के 55 वर्षीय एक व्यक्ति की भी मौत हुई है। सोमवार को आईजीएमसी से 10, सुन्नी से 8, टुटू, विकासनगर-मशोबरा से 7-7, तेनजिन अस्पताल से 5, संजौली से 4, टुटीकंडी, नाभा और डीडीयू से 3-3, खलीनी, कसुम्पटी, छोटा शिमला से दो- दो और चक्कर, कनलोग, पंथाघाटी, बालूगंज, फागली, जाखू, सेना अस्पताल और केएनएच से एक-एक मामला कोरोना का आया है। ऊपरी शिमला के रामपुर से 41, कोटखाई से 30, खनेरी से 22, रोहगड़ू से 14, कुमारसेन से 12, नेरवा से 4 मामले आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed