फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   One Boy Drown in Flood, Heavy rainfall in himachal.

हिमाचल: भारी बारिश का कहर जारी, मलबे में दबे घर-सड़कें, दो की मौत

Wed, 19 Jul 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 19 Jul 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
One Boy Drown in Flood, Heavy rainfall in himachal.

हिमाचल में मूसलाधार बारिश से हो रहा जानमाल का नुकसान थमने का नाम नहीं ले रहा। ऊना में अंदौरा के समीप स्वां नदी में बहने से 14 साल के अभिषेक की मौत हो गई। अभिषेक का शव मंगलवार सुबह घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर मिला।

विज्ञापन


वहीं रोहडू़ के देवीधार गांव में पहाड़ी से घर पर मलबा गिरने की वजह से भीतर सो रहे पांच महीने के बच्चे की दबकर मौत हो गई। मंगलवार सुबह करीब सात बजे पहाड़ी धंसकर पदम दास के घर पर गिर गई।
विज्ञापन

 

एक कमरे में पदम दास के बेटे चुनू का पांच महीने का बच्चा सोया था। उस कमरे पर अधिक मलबा गिरने से बच्चा भीतर दब गया। एसडीएम रोहडू ने चिड़गांव तहसीलदार को घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन


चंबा के तीसा में गुईला नाले पर बनी पुलिया गिरकर बह गई। क्षेत्र में आधा दर्जन सड़कें बंद हैं। सेब और मक्की की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। जिला कांगड़ा में मंगलवार सुबह के समय भारी बरसात हुई।

इससे कई क्षेत्रों में नालों के किनारे लोगों की जमीन बह गई। मुल्थान में पांच घरों पर मलबा गिरने से खासा नुकसान हुआ है। वहीं, मंगलवार को राजधानी शिमला में धूप खिली। शहर में बीते कुछ दिनों से मानसून की रफ्तार सुस्त पड़ गई है।

कल भी इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

One Boy Drown in Flood, Heavy rainfall in himachal.

शिमला के अलावा प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। कांगड़ा, चंबा, ऊना, हमीरपुर, सिरमौर जिला में जमकर बारिश हो रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया है कि कांगड़ा, चंबा, सिरमौर में मानसून के साथ-साथ पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में बुधवार और वीरवार को भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 

शिमला में 22 डिग्री पहुंचा पारा
राजधानी शिमला में मानसून सुस्त पड़ गया है। शहर में बीते तीन दिनों से बारिश नहीं हुई है। मंगलवार को राजधानी में दोपहर बाद चटक धूप खिली। शहर का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

धर्मशाला में 27.6, ऊना में 30.0, नाहन में 29.5, सोलन में 26.2, कांगड़ा में 26.3, सुंदरनगर में 27.2, भुंतर में 25.0, कल्पा में 19.4, हमीरपुर में 29.5, मंडी में 30.1 और मनाली में 24.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed