फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   One and a half year old innocent died by drowning in a bucket of water in bilaspuer

Bilaspur News: खेलते-खलते पानी से भरी बाल्टी में गिरा डेढ़ वर्षीय मासूम, डूबने से मौत

Thu, 26 Oct 2023 10:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 26 Oct 2023 10:50 PM IST
सार

बिलासपुर जिले के घुमारवीं के तहत दधोल पंचायत के दधोल कलां गांव में पानी की बाल्टी में डूबकर डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। 

विज्ञापन
One and a half year old innocent died by drowning in a bucket of water in bilaspuer
मासूम की डूबकर मौत(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं के तहत दधोल पंचायत के दधोल कलां गांव में पानी की बाल्टी में डूबकर डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दधोल कलां गांव का डेढ़ वर्षीय सारांश घर में खेल रहा था। खेलते-खेलते सिर के बल वह पानी की बाल्टी में गिर गया। परिजनों ने बताया कि घर की दूसरी मंजिल पर निर्माण कार्य चला हुआ था। सारांश की मां मिस्त्रियों को चाय देने के लिए दूसरी मंजिल पर गई थीं। इस दौरान सारांश नीचे खेल रहा था। लेकिन खेलते-खलते वह पानी से भरी बाल्टी में डूब गया।

विज्ञापन


सारांश के चाचा की बेटी ने उसे बाल्टी में गिरा हुआ देखा तो आवाजें लगाकर परिजनों को बुलाया। इसके बाद परिजन तुरंत बच्चे को निजी क्लिनिक ले गए। जहां से उसे घुमारवीं अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन अस्पताल में मासूम को मृत घोषित कर दिया गया। मासूम की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। मृतक बच्चे के पिता कुलदीप बद्दी में दुकान चलाते हैं। मामले की पुष्टि डीएसपी राजकुमार ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed